[ad_1]

ललित आज गांव से करीब एक किमी दूर स्थित तालाब में गांव के ही 7 बच्चों के साथ नहाने के लिए गया था. इसी दौरान तालाब (Pond) में सात किशोर डूबने लगे.

आजमगढ़. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले के हरिहरपुर गांव में सोमवार को तालाब (Pond) में नहाने गए तीन किशोर की डूबने से मौत हो गई. जबकि four किशोर को गांव वालों ने बचा लिया. तीन बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

जानकारी के मताबिक कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोर्रा गांव निवासी ललित यादव का ननिहाल हरिहरपुर गांव में है. वह अपने नाना फौजदार यादव के यहां लॉकडाउन में गुजरात से आया हुआ था. ललित आज गांव से करीब एक किमी दूर स्थित तालाब में गांव के ही 7 बच्चों के साथ नहाने के लिए गया था. इसी दौरान तालाब में सात किशोर डूबने लगे. तालाब के बाहर बैठे एक अन्य किशोर ने सातों को डूबता देख परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी.

ये भी पढे़ं- मेरठ में डाक विभाग की अनोखी पहल, भाइयों की कलाई पर सजेगी ‘Corona Proof’ राखियां

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पोखरे में उतर कर सभी किशोरों को बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में ललित यादव 14 वर्ष, हिमांशु यादव (12) निवासी हरिहरपुर व हर्ष यादव (11) निवासी मुड़िरपुर थाना महराजगंज शामिल है. परिजन शव को लेकर घर पहुंचे. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि एक दूसरों को बचाने के चक्कर में तीनों किशोरों की डूबने से मौत हुई है.



[ad_2]

Source