उर्वशी रौतेला फूट-फूटकर रोती आईं नजर, Video पोस्ट कर एक्ट्रेस बोलीं-

[ad_1]

उर्वशी रौतेला फूट-फूटकर रोती आईं नजर, Video पोस्ट कर एक्ट्रेस बोलीं- 'बारिशों के छुप के जितना रोया...

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का वीडियो हुआ वायरल

खास बातें

  • उर्वशी रौतेला का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने फूट-फूटकर रोती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव हैं. यूं तो एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और बेहतरीन डांस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन  हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उर्वशी रौतेला फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस दरवाजे के बाहर खड़ी होकर बहुत रो रही हैं. उर्वशी रौतेला का यह वीडियो उनके हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘वो चांद कहां से लाओगी (Woh Chaand Kahan Se Laogi)’ का है.

यह भी पढ़ें

Newsbeep


इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने कैप्शन में लिखा, “बारिशों के छुप के जितना रोया हूं मैं, तुमको भी उतना कभी रोना पड़ेगा… सिर्फ मेरा टूटना काफी नहीं है, तुमको भी तो मुंतशिर होना पड़ेगा.” उर्वशी रौतेला के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


वर्कफ्रंट कि बात करें तो उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Video) जल्द ही तेलगु फिल्म ‘ब्लैक रोज’ से अपना डेब्यू करने जा रही हैं. हाल ही में इस फिल्म का गाना रिलीज हुआ जिसे फैन्स का काफी प्यार मिला था. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस पॉप स्टार के किरदार में नजर आ रही हैं. इसके अलावा हाल ही में उर्वशी रौतेला और टीवी स्टार मोहसिन खान का वीडियो सॉन्ग ‘वो चांद कहां से लाओगी’ रिलीज हुआ है जिसे यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है. 



[ad_2]

Source hyperlink