[ad_1]

एडिशनल एसपी (Additional SP) ओपी सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है.

एटा. उत्तर प्रदेश के एटा जनपद नगर कोतवाली क्षेत्र में बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सौतेले बाप ने 4 साल तक अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म (Rape) किया और अश्लील वीडियो बना लिया. विरोध करने पर बाप अपनी ही बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा. इस मामले में पीड़िता ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

एटा के कोतवाली नगर मोहल्ला निवासी पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद बताया कि पिता से रिश्ते खराब होने के बाद उसकी मां उसे लेकर अलग रहने लगी. पिता ने 12 साल पहले उसकी मां को छोड़ दिया था, जब वह छोटी थी. मां की मुलाकात इरफान निवासी मोहल्ला होली कोतवाली नगर से हुई. पीड़ि‍ता ने बताया कि बाद में उनकी मां उससे शादी कर ली और अपना धर्म भी बदल लिया.

बलिया में महिला PCS अफसर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

आरोप है कि 4 वर्ष पूर्व वह करीब 15 साल की थी, उसी दौरान सौतेले पिता की नीयत खराब हो गई. पीड़िता ने बताया कि चार साल तक बिना मर्जी के आबरू लूटता रहा. आरोप है कि 4 जुलाई को घर पर कोई नहीं था, रात में आरोपी पिता ने जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया. इसी दौरान उसकी मां भी आ गई. उन्‍होंने बताया कि मां ने विरोध किया तो वह उनकी पिटाई कर घायल कर दिया. इस बीच पीड़िता को गला दबाकर मारने का प्रयास भी किया गया और दोनों को बेरहमी से पीटा. वहीं, आरोपी पिता ने धमकी दी कि शिकायत की तो उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा.UP: आगरा के SP बबलू कुमार को HC ने जारी किया अवमानना नोटिस

किसी तरह से कोतवाली नगर पहुंची और पुलिस को जानकारी दी. पूरे मामले में एडिशनल एसपी ओपी सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


Published by:
naveen lal suri


First revealed:
July 7, 2020, 2:07 PM IST



[ad_2]

Source