[ad_1]

1 जुलाई से अब तक अमेठी में पकड़े गए 8 इनामी बदमाशों में फुरसतगंज थाने से 15-15 हजार के four बदमाश हैं. अमेठी कोतवाली थानाक्षेत्र से 2 बदमाश पकड़े गए हैं जबकि संग्रामपुर और मुंशीगंज से 1-1 बदमाश पुलिस पुलिस शिकंजे में आए.

अमेठी. कानपुर (Kanpur) कांड के बाद से एक्शन में आई अमेठी पुलिस (Amethi Police) वांछित बदमाशों को लगातार गिरफ्तार (Arrest) कर रही है. इसी क्रम में उसने आज 40 हजार के इनामी दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों शातिर बदमाश संग्रामपुर और अमेठी कोतवाली से हैं. संग्रामपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश सत्यम पांडेय के ऊपर 25 हजार का था इनाम था, तो अमेठी कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश धीरज के ऊपर 15 हजार का इनाम था. दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे. कानपुर के कांड के बाद अमेठी पुलिस भी अलर्ट हो गई और जिले के अलग-अलग थानों में वांछित चल रहे इनामी बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर चुकी है.

अमेठी के अलग-अलग थानाक्षेत्रों से 8 बदमाश गिरफ्तार

बीते 1 जुलाई से लेकर अब तक अमेठी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के आठ इनामी बदमाशों को पकड़ा गया है. इनके ऊपर 15 हजार से लेकर 50 हजार तक के इनाम घोषित किए गए थे और सभी लंबे समय से फरार चल रहे थे. पुलिस का कहना है कि अभी उनकी कार्रवाई जारी है, उम्मीद है कि और बदमाश जल्द ही पकड़े जाएंगे.

इन्हें भी पढ़ें :Vikas Dubey Killed: बिकरू गांव के लोगों ने बांटी मिठाई, कहा- आतंक का हुआ अंत

Vikas Dubey Killed: बिकरू गांव के लोगों ने बांटी मिठाई, कहा- आतंक का हुआ अंत

शहीदों के शवों को जलाने की बात कहकर, विकास दुबे ने खुद चुनी थी मौत…

क्षेत्राधिकार बोले, लंबे समय से फरार थे सभी

पूरे मामले पर अमेठी के क्षेत्राधिकारी पीयूषकांत राय ने कहा कि पकड़े गए सभी इनामी बदमाशों पर कई मुकदमे दर्ज थे और ये लंबे समय से फरार चल रहे थे. इनके गिरफ्त में आने से बाकी अपराधियों के भी मनोबल में भी कमी आएगी और निश्चित तौर पर अपराध भी कम होगा. 1 जुलाई से अब तक पकड़े गए 8 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.



[ad_2]

Source