[ad_1]

दबंगों ने वकील, उसकी पत्नी, बेटी और बुजुर्ग पिता को जमकर पीटा. पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वकील ने नौबस्ता थाना में प्रार्थना पत्र देकर 15 लोगों पर मामला दर्ज कराया है.

कानपुर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में मामूली बात पर दबंगों की गुंडई का नजारा देखने को मिला. यहां एक वकील (Lawyer) द्वारा नाबालिग को तेज रफ्तार से कार चलाने पर टोकना महंगा पड़ गया. टोकने से गुस्साए लड़के ने अपने साथियों के साथ वकील पर के घर पर हमला बोल दिया. दबंगों ने वकील, उसकी पत्नी, बेटी और बुजुर्ग पिता को जमकर पीटा. पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वकील ने नौबस्ता थाना में प्रार्थना पत्र देकर 15 लोगों पर मामला दर्ज कराया है. वकील का आरोप है कि दबंगों ने उसे जान से मारने और उसकी बेटी को उठा ले जाने की धमकी भी दी.

हंटर नाम से कुख्यात है आरोपी

बता दें कि सोमवार दोपहर नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम में रहने वाले अधिवक्ता उपमन्यु सिंह घर के बाहर थे. तभी एक नाबालिग लड़का तेज रफ्तार कार चलाता हुआ उनके घर के बाहर से निकला, जिससे कीचड़ उछल कर उन पर गिर गया. जिस पर वकील ने आगे जा कर कार सवार को रोका और उसे लिमिट में कार चलाने की हिदायत देते हुए डांटा. उस वक्त तो लड़का वहां से चला गया लेकिन थोड़ी देर बाद अपने एक दर्जन से अधिक साथियो संग वकील के घर आ धमका. दरवाजा खुलाने के बाद हंटर नाम से क्षेत्र में कुख्यात लड़के ने वकील पर हमला बोल दिया. बीच बचाव करने पर वकील की पत्नी, पिता को भी जमकर पीटा. मारपीट की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिशपीड़ित वकील ने नौबस्ता थाना पहुंच कर आरोपी हंटर सहित 15 लोगों पर मामला दर्ज कराया. वकील उपमन्यु सिंह ने बताया कि दबंगों ने उनकी पत्नी से अश्लीलता की और बेटी को उठा ले जाने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. एसपी साउथ बी मूर्थी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है.



[ad_2]

Source