[ad_1]

इस सनसनीखेज तिहरे (Triple Murder) हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है. मृतकों के परिजनों के अनुसार हत्यारोपी कई दिनों से घेराबंदी कर रहे थे.

कासगंज. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कासगंज (Kasganj) में एक ही परिवार के तीन (Triple Murder) लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. तिहरे हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रदेश सरकार को घेरा है. उन्होंने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि कासगंज जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्याओं से प्रदेश दहल गया है. आपराधिक घटनाओं को देखकर लगता है कि प्रदेश की बागडोर अब भाजपा सरकार के हाथों से निकलकर बदमाशों के हाथों में पहुंच गई है.

यह घटना सोरों कोतवाली क्षेत्र के होड़लपुर की है. मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग में मारे गए लोगों की पहचान- प्रेम सिंह, भूपेंद्र सिंह उर्फ रूद्र और राधा चरन के रूप में हुई है. इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है. मृतकों के परिजनों के अनुसार हत्यारोपी कई दिनों से घेराबंदी कर रहे थे. इसकी पुलिस से शिकायत की गई, जिसे अनदेखा कर दिया गया. यदि पुलिस सतर्क होती और प्रभावी तरीके से कार्रवाई करती तो शायद यह घटना नहीं होती.

ट्रिपल मर्डर की सूचना पाकर जिले के एसएसपी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है. यहां के तनावपूर्ण हालात को देखते हुए कई थानों से फोर्स बुलाकर तैनात किया गया है. घटना को लेकर अभी पुलिस प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है. एडीजी ने कहा कि पुलिस की पांच टीमें गठित कर दी गई हैं जो आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी.



[ad_2]

Source