[ad_1]

न्यूज18 से बातचीत में शशिकांत ने बताया कि उस रात एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे, अमर दुबे, प्रभात मिश्रा, प्रेम प्रकाश पांडे (शशिकांत के पापा), अतुल दुबे और बऊआ ने गोली चलाई थी.

कानपुर. चौबेपुर के बिकरू गांव (Vikru Village)  में 2/three जुलाई की रात आठ पुलिसवालों की हत्या के मामले में हर राज का एक-एक कर पर्दाफाश हो रहा है. कानपुर नरसंहार (Kanpur Shootout) में वांछित 50 हजार का इनामी शशिकांत पांडे (Shashikant Pandey) ने बताया कि उस काली रात को आखिर हुआ क्या था. न्यूज18 से बातचीत में उसने बताया कि किस-किस ने पुलिसवालों पर गोली चलाई थी. शशिकांत ने यह भी बताया कि विकास दुबे (Vikas Dubey) की गांव की हर बहू-बेटी पर गंदी नजर थी. उसने किसी को भी नहीं छोड़ा था और सबकी इज्जत से खेला था.

न्यूज18 से बातचीत में शशिकांत ने बताया कि उस रात एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे, अमर दुबे, प्रभात मिश्रा, प्रेम प्रकाश पांडे (शशिकांत के पापा), अतुल दुबे और बऊआ ने गोली चलाई थी. शशिकांत ने बताया कि उसने भी गोली चलाई थी क्योंकि उसे विकास दुबे ने आर्डर दिया था. उसने यह भि बताया कि उसके घर में ही सीओ देवेंद्र मिश्रा, चौकी इंचार्ज और एक सिपाही की हत्या की गई थी. उसने बताया कि बेरहमी से उन्हें मार दिया गया.

भेजा गया जेलगिरफतारी के बाद पुलिस ने अपराधी शशिकांत को लेकर पहुची कानपुर देहात की माती कोर्ट में पेश किया. पेशी के बाद अपराधी शशिकांत को जेल भेजा गया. शशिकांत पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस ने शशिकांत के घर से पुलिस के लुटे गए इंसास राइफल व कारतूस बरामद की है.

पत्नी व मां ने बताया निर्दोष

उधर पत्नी मनु पांडे और मां ने बेटे शशिकांत को निर्दोष बताया. पत्नी ने कहा कि घर की तीन-तीन बार तलाशी ली गई कोई असलहा नहीं मिला. उसके पति निर्दोष है. जांच में सब पता चल जाएगा. असलहा बरामदगी पर पत्नी ने कहा कि पुलिस झूठ बोल रही है. मैं तो खुद चाहती थी कि मेरा पति गिरफ्तार हो जाए, क्योंकि जांच के बाद निर्दोष मिलने पर छूट जाएंगे. हालांकि इससे पहले मनु पांडे का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वे अपनी भाभी से घटना की जानकारी और बचने का उपाय बताने को कह रही थीं.



[ad_2]

Source