[ad_1]

सूत्रों से पता चला है कि यूपी एसटीएफ (UP STF) चार्टर्ड प्लेन (Chartered Plane) से इंदौर (Indore) पहुंचेगी और प्लेन से ही विकास दुबे को अपने साथ लेकर जाएगी.

उज्जैन/लखनऊ. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में पकड़े गए यूपी के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे (Vikas Dubey) के बारे में पता चला है कि मध्य प्रदेश पुलिस उसे गिरफ्तार (Arrest) नहीं करेगी. एमपी पुलिस उसे यूपी पुलिस को हैंडओवर (Handover) करेगी. सूत्रों से पता चला है कि यूपी एसटीएफ (UP STF) चार्टर्ड प्लेन (Chartered Plane) से इंदौर (Indore) पहुंचेगी और प्लेन से ही विकास दुबे को अपने साथ लेकर जाएगी.

उज्जैन से इंदौर ले जाया जाएगा

उधर मध्य प्रदेश पुलिस से खबर है कि जल्द ही विकास दुबे को उज्जैन से इंदौर रवाना किया जाएगा. वहीं विकास दुबे की इस दौरान मेडिकल जांच भी जा रही है, जिसमें कोरोना परीक्षण भी किया जाएगा. इसके अलावा एमपी पुलिस विकास दुबे की 6 दिन की हिस्ट्री भी खंगालेगी. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कब उज्जैन पहुंचा? किसके संपर्क में आया? किसने शरण दी? पुलिस पूरा खुलासा करने की तैयारी में है.

फूल बेचने वाले के सुराग पर आया गिरफ्त मेंपता चला है कि एक फूल बेचने वाले शख्स के सुराग पर विकास दुबे गिरफ्त में आया. मास्क उतरने के बाद फूल वाले से विकास दुबे ने बातचीत की थी. फूल वाले को विकास दुबे की शक्ल पर शक हुआ था, जिसके बाद उसने प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को विकास दुबे की जानकारी दी. प्राइवेट सिक्योरिटी के गार्ड एक पुलिस जवान के साथ महाकाल मंदिर कैंपस में दाखिल हुआ और यहां उन्होंने विकास दुबे को पकड़ा. विकास दुबे से पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद विकास दुबे को महाकाल स्थित चौकी पर लाया गया. पुलिस का शिकंजा कसता देख विकास दुबे ने खुद का परिचय दिया.

इनपुट: आनंद निगम



[ad_2]

Source