[ad_1]

चीन (China) के साथ बढ़ रहे सीमा विवाद (Border Dispute) को देखते हुए उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस के आलाधिकारियों के साथ बैठक की.

देहरादून. चीन (China) के साथ बढ़ रहे सीमा विवाद (Border Dispute) को देखते हुए उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस के आलाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें राज्य के बॉर्डर एरिया में सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई, जिसमे अधिकारीयों को निर्देशित किया है कि पुलिस भी अब सीमाओं पर स्थित गावं में सम्पर्क करेगी. साथ ही सेना की हर संभव मदद भी करेगी. इसको लेकर आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने गढ़वाल रेंज में स्थित चमोली और उत्तरकाशी जिले के पुलिस कप्तानो को निर्देशित किया गया है कि कप्तान जिलों में स्थित सीमांत गावं में जा कर वहां के लोगों की समस्याओं को सुनेगे और उनकी समस्याओं का भी समाधान निकालेंगे.

उत्तराखंड में चीन की सीमा पर गांवों में लोगों की मदद के लिए पुलिस जिला प्रशासन, आईटीबीपी और सेना की मदद लेगी और उन्हें भी हर संभव मदद करेगी. आईजी गढ़वाल के पद पर तैनाती के बाद पहली बार अभिनव कुमार ने वीडिओ कॉंफ्रेंसिंग के जरिये मंडल के सभी कप्तानों के साथ मीटिंग की, जिसमें उन्होंने चमोली और उत्तरकाशी जिल्ले के कप्तानों को बॉर्डर इलाके में स्थित गावं में सुरक्षा और उनकी मुलभूत समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: गोबर पर सियासत: छत्तीसगढ़ में BJP के विरोध के बीच कांग्रेस सरकार को मिला RSS का साथ

पुलिस करेगी गांवों का दौरापुलिस आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने कहा कि चमोली और उत्तरकाशी जिले के पुलिस प्रभारियों को स्थानीय जिला प्रशासन, आईटीबीपी और सेना के साथ सामंजस्य बैठाकर चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के गांव का दौरा करने के लिए कहा गया है. इस दौरान वे गांव में जाकर सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा करेंगी. साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे ग्रामीणों की मूल समस्याओं के बारे में जानकारी एकत्र करें और उन समस्याओं को किस तरह से दूर किया जा सकता है इसकी लेकर एक योजना तैयार करें. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर सेना से मदद लें और उन्हें मदद दें.



[ad_2]

Source