[ad_1]

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिथौरागढ़ के धारचूला में भारत-चीन सीमा के आखिरी गांव तिदांग को जोड़ने वाली तवाघाट-सोबला सड़क की हालत खराब हो गई है.

पिथौरागढ़. पिथौरागढ़ (Pithoragarh) के धारचूला (Dharchula) में भारत-चीन सीमा (India-China Border) के आखिरी गांव तिदांग को जोड़ने वाली तवाघाट-सोबला सड़क की हालत खराब हो गई है. ऐसे में यहां आवाजाही बाधित है. धारचूला एसडीएम एके शुक्ला ने बताया कि स्थानीय लोगों का कहना है कि पिथौरागढ़ के धारचूला में भारत-चीन सीमा के आखिरी गांव तिदांग को जोड़ने वाली तवाघाट-सोबला सड़क की हालत खराब हो गई है.

एसडीएम ने कहा कि हमने बीआरओ के अधिकारियों के साथ सड़क को लेकर चर्चा की थी. उन्होंने कहा कि बीआरओ (Border Road Organisation) के अधिकारियों ने हमें सूचित किया है कि उन्हें तवाघाट-सोबला सड़क के लिए कोई बजट नहीं मिला है और वे वर्तमान में तवाघाट से लिपुलेख को जोड़ने वाली सड़क पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

वहीं पिथौड़ागढ़ में रविवार की रात बादल फटने की वजह से तांगा गांव में आई तबाही के बाद रेसक्यू ऑपरेशन आज तीसरे दिन भी जारी है. एसडीआरएफ़ एसडीआरएफ,एनडीआरएफ, आईटीबीपी और पुलिस की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं. अब तक 5 शवों को बरामद कर लिया गया है. 6 लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है. रविवार रात तांगा में बादल फटा था जिसके बाद 11 लोग भारी मलबे में दफ़न हो गए थे.



[ad_2]

Source