[ad_1]

आशंका है कि यदि बरछिया बांध (Barchia Dam) टूटा तो बहेड़ी प्रखंड मुख्यालय सहित कटरहिया, बरछिया, रमौली, गुजरौली, धमहर, यद्दू पिपरा, जोरजा, लक्ष्मी पुर, संखेरहा गांव सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे.

दरभंगा. हायाघाट इलाके के बरछिया बांध (Barchia Dam) पर करेह नदी (Kareh River) के पानी के बढ़ते दबाव और रिसाव को देखते हुए प्रशासन ने पूरे गांव को खाली कराने का फैसला लिया. देर रात खुद दरभंगा के सदर SDO राकेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और माइकिंग कर पूरे गांव को खाली करने का आदेश दिया. सदर एसडीओ बांध पर रह रहे लोगों के साथ  बांध से सटे गांवों में घूम-घूमकर सभी लोगों से तुरंत अपने सामान और पशु के साथ गांव खाली करने का निर्देश दे रहे थे. अचानक हुई इस घोषणा से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोग अपने सामानों को सर पर रख ऊंचे स्थान की ओर भागते दिखे. बता दें कि अगय यहां बांध टूटा तो बड़ी आबादी प्रभावित हो सकती है.

बांध को बचाने में जुटा प्रशासन
बांध की बचाने की कोशिश में बाढ़ नियंत्रण के साथ स्थानीय पदाधिकारियों की टीम लगी हुई है. बहेड़ी प्रखंड के सीओ विमल कुमार कर्ण के साथ सदर एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता खुद पूरे हालात पर नजर बनाये हुए हैं. रिसाव की जगहों पर मिट्टी के बोरे को रख कर रिसाव को काम करने का प्रयास किया जा रहा है. यदि ये बांध टूटा तो बहेड़ी प्रखंड मुख्यालय  सहित दर्जनों पंचायत के गांव कटरहिया, बरछिया, रमौली, गुजरौली, धमहर, यद्दू पिपरा, जोरजा, लक्ष्मी पुर, संखेरहा गांव सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे.

सदर SDO ने कहा सदर SDO राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बांध से रिसाव लगातार हो रहा है. हालांकि पानी के रिसाव को रोकने के लिए काम भी चल रहा है, लेकिन अगर रिसाव नहीं रुका और कोई बड़ी घटना हो गयी तो कोई जान माल का नुकसान नहीं हो इसी कारण सुरक्षा दृष्टिकोण से गांव को रात में ही खाली कराया जा रहा है. साथ ही मौके पर NDRF की टीम को भी बुलाया गया है ताकि अगर विपरीत परिस्थिति बनती है तो उसे तुरंत संभाला जा सके.



[ad_2]

Source