[ad_1]

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट (Non Bailable Warrant) भी प्राप्त किया है, जिसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई है.

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में पत्रकार विक्रम जोशी हत्याकांड (Journalist Vikram Joshi homicide case) के फरार आरोपी पर एसएसपी ने 25000 रुपए के इनाम का ऐलान कर दिया है. आरोपी आकाश बिहारी (Accused Akash Bihari) पर आरोप है कि उसने 20 जुलाई को पत्रकार की बेटियों के सामने हुई हत्या में रेकी की थी. इनाम के अलावा आरोपित के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी प्राप्त किया है, जिसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई है. हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवि और छोटू समेत नौ लोगों को अभी तक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. साथ ही इस मामले में विजयनगर एसएचओ और प्रताप विहार चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया जा चुका है.

दरअसल, पिछले हफ्ते दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में स्थित विजयनगर इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी को उनकी बेटियों के सामने गोली मार दी. इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी. पिता को घायल देख बेटी मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन मदद नहीं मिली. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी. इस मामले में अब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही प्रताप विहार के चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया था.

विक्रम जोशी ने थाना विजय नगर में एक तहरीर दी थी
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी विक्रम जोशी ने थाना विजय नगर में एक तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि कुछ लड़के उनकी रिश्तेदार के साथ छेड़खानी करते हैं. इसका उन्होंने विरोध भी किया था, तहरीर देने से नाराज बदमाशों ने विक्रम को गोली मार दी. विक्रम के सिर में गोली लगी थी, लेकिन इलाज के दौरान उनकी यशोदा अस्पताल मौत हो गई थी.सूटकेस में युवती का शव मिला था
बता दें कि इधर गाजियाबाद में अपराध बढ़ गए हैं. सोमवार को अर्थला दसमेश वाटिका (Arthla Dasamesh Vatika) में उस समय हड़कंप मच गया था जब एक सूटकेस में युवती का शव मिला. आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. सूटकेस के पास आसपास कुत्ते मंडरा रहे थे, ऐसे में आसपास के लोगों को कुछ संदेह हुआ. इसके बाद इलाके के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस को खुलवाया तो वहां मौजूद तमाम लोगों की आंखे फटी की फटी रह गईं. इस सूटकेस में एक 23 से 24 वर्षीय युवती का शव था, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे.



[ad_2]

Source