[ad_1]

भारत ने जब राफेल डील की थी तो राफेल उड़ाने के लिए चुनिंदा विंग कमांडरों को प्रशिक्षण दिया गया था. इनमें बरौनी निवासी विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी भी शामिल थे. जब पांच राफेल विमान की डिलीवरी फ्रांस की ओर से भारत को किए जाने की तैयारी की गई तो पांच विंग कमांडर राफेल लेने के लिए भेजे गए. उनमें अभिषेक त्रिपाठी शामिल हैं.

हरदोई. दुनिया के शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में शुमार राफेल विमान (Rafale Fighter Plane) फ्रांस (France) से भारत (India) के लिए उड़ान भर चुका है. खास बात ये है कि पहली खेप में भारत आ रहे पांच राफेल विमान में से एक को विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी (Wing Commander Abhishek Tripathi) ला रहे हैं. अभिषेक हरदोई (Hardoi) जनपद के संडीला कस्बे के मोहल्ला बरौनी के निवासी हैं. संडीला निवासी अनिल त्रिपाठी जयपुर में रहते हैं. अनिल त्रिपाठी के बेटे अभिषेक एयर फोर्स में विंग कमांडर हैं.

पहली खेप में भारत आ रहे हैं पांच राफेल

भारत ने जब राफेल डील की थी तो राफेल उड़ाने के लिए चुनिंदा विंग कमांडरों को प्रशिक्षण दिया गया था. इनमें बरौनी निवासी विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी भी शामिल थे. जब पांच राफेल विमान की डिलीवरी फ्रांस की ओर से भारत को किए जाने की तैयारी की गई तो पांच विंग कमांडर राफेल लेने के लिए भेजे गए. उनमें अभिषेक त्रिपाठी शामिल हैं. अभिषेक बचपन से लेकर अब तक कई बार संडीला के बरौनी स्थित पैतृक आवास पर आकर परिजनों के साथ समय बिता चुके हैं. सोमवार को फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने मेरिग्नेक हवाई अड्डे से विंग कमांडर अभिषेक को राफेल के साथ भारत के लिए रवाना किया. अभिषेक के परिजनों के मुताबिक राफेल लेकर वह अंबाला पहुंचेगे.

ग्रामीणों में ख़ुशीगांव के लाल द्वारा इस ऐतिहासिक घड़ी में शामिल होने की वजह से परिजनों व ग्रामीणों में हर्ष व गौरव का माहौल है. गांव में रह रहे उनके परिजनों का कहना है कि अभिषेक रहते तो जयपुर में हैं, लेकिन परिवार के सभी कार्यक्रम शिरकत करते हैं. शुरुआत से ही इंडियन एयरफोर्स में जाने की चाह रखने वाले अभिषेक की इस उपलब्धि पर सभी को गर्व है.

राफेल लड़ाकू विमान यूएई पहुंच गए हैं

बता दें कि फ्रांस से पहली खेप के रूप में भारत आ रहे पांच राफेल लड़ाकू विमान यूएई पहुंच गए हैं. संयुक्त अरब अमीरात के अल दफरा एयरपोर्ट पर इन विमानों की लैंडिंग पायलट्स को आराम देने के लिए की गई है. राफेल विमानों ने सोमवार फ्रांस वायुसेना के मेरिनेक एयरबेस से लगातार सात घंटे तक उड़ान भरी. जिसके बाद इन्हें अल दफरा हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड किया गया. ये विमान कल सारा दिन अबूधाबी के पास अल दफरा एयरपोर्ट पर ही रहेंगे. 29 जुलाई को ये विमान वहां से उड़ान भरेंगे और फिर दोपहर तक अंबाला पहुंचेंगे.



[ad_2]

Source