[ad_1]

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड (Sunni Central Waqf Boards) के चेयरमैन ज़ुफर फारूकी ने बताया कि 15 दिनों के भीतर रौनाही में मिली जमीन पर मस्जिद निर्माण को लेकर काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा.

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) राम मंदिर (Ram Temple) का भूमि पूजन करेंगे. वहीं दूसरी तरफ अयोध्या शहर के पास रौनाही में मुस्लिम समाज को मिली 5 एकड़ जमीन पर मुस्लिम पक्ष भी जल्दी मस्जिद का निर्माण शुरू कर सकता है. इसके लिए उत्तर प्रदेश में सुन्नी वक्फ बोर्डों (Sunni Waqf Boards) 15 दिनों में ट्रस्ट का ऐलान कर सकता है.

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ज़ुफर फारूकी ने बताया कि 15 दिनों के भीतर रौनाही में मिली जमीन पर मस्जिद निर्माण को लेकर काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा. इसके लिए सबसे पहले एक ट्रस्ट का ऐलान होगा यह ट्रस्ट रौनाही में बनने वाली मस्जिद, इस्लामिक एजुकेशनल संस्था और लाइब्रेरी का निर्माण कराएगी निर्माण संबंधी पूरी जिम्मेदारी इसी ट्रस्ट की होगी.

ये भी पढे़ं- 5 अगस्त की सुबह साढ़े 11 बजे अयोध्या आएंगे PM मोदी, राम मंदिर परिसर में होगा 1 घंटे का शिलान्यास कार्यक्रम!

निर्माण कैसे होना है क्या क्या निर्माण होना है, निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था कैसे होगी ये सब ट्रस्ट ही तय करेगा. ज़ुफर फारूकी ने कहा कि जल्द ही 15 सदस्य के नामों का ऐलान किया जाएगा. उन्होंने कहा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बोर्ड के सभी सदस्यों को बैठा कर मीटिंग की जाएगी और इस मीटिंग में 15 नामों पर अंतिम मोहर लगेगी. सूत्रों की माने सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ज़ुफर फारुकी इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हो सकते हैं. बाकी के 15 सदस्यों में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मौजूदा eight सदस्यों को मौका मिल सकता है.ये भी पढे़ं- गोरखपुर: अपहरण के बाद छात्र की हत्या से मचा हड़कंप, एक करोड़ की मांगी गई थी फिरौती

इसके अलावा सरकार के प्रतिनिधि और मुस्लिम धर्म गुरुओं को भी इस ट्रस्ट में जगह दी जा सकती है. खबरें तो यह भी हैं की रौनाही की ज़मीन पर निर्माण के लिए ही ज़ुफर फारूकी का सरकार ने 6 महीने का कार्यकाल भी इसीलिए बढ़ाया था क्योंकि दोनों ही वक़्फ़ बोर्डों के चेयरमैन का कार्यकाल खत्म हो चुका है. जिसमे केवल सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड के चैयरमैन का ही कार्यकाल बढ़ाया गया था. रौनाही में बनने वाली मस्जिद और तमाम दूसरी चीजों के लिए रूपरेखा तय की जा सके इसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं.



[ad_2]

Source