[ad_1]

पुलिस की छापेमारी (Police Raid) में पकड़ी गईं युवतियों ने बताया कि वे दिल्‍ली और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं.

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में पुलिस ने सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ कर 9 लड़कियों के साथ 4 लड़कों को गिरफ्तार किया है. युवतियों ने पूछताछ में बताया कि उनसे एक होटल में देह व्यापार कराया जा रहा था. वह दिल्ली और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. जिसके बाद पुलिस अब गिरोह के सरगना की तलाश में जुट गई है. एएसपी अभिषेक वर्मा के आदेश पर बारादरी थाना पुलिस ने देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

एएसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शहर के होटल में देह व्यापार कराया जा रहा है. जिसके बाद से गोपनीय तरीके से पुलिस टीम को लगाया गया था. मंगलवार को थाना बारादरी के प्रभारी निरीक्षक व महिला पुलिस फोर्स के साथ वेदा होटल पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. इस रैकेट में 9 लड़कियां और 4 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है. सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत भी कर लिया गया है.

होटल मालिक की तलाश
होटल मालिक कौन है और इस गिरोह का सरगना कौन है अब इसकी जांच शुरू हो गई है. पुलिस ने बताया कि जांच में जिसका भी नाम आएगा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पकड़ी गई ये लड़कियां दिल्ली और पश्चिम बंगाल से बरेली कैसे आईं, इसकी भी जांच कराई जा रही है.गाजियाबाद में भी सेक्स रैकेट का खुलासा

उधर, दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. एक महिला द्वारा सेक्स रैकेट अपने घर से ही चलाया जा रहा था. पुलिस ने मौके से 7 युवक एवं eight युवतियों को गिरफ्तार किया है.



[ad_2]

Source