[ad_1]

शराब पार्टी (Wine social gathering) के इस वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि लाल बनियान में चेहरा छिपाते डंडखोरा प्रखंड के जदयू नेता (JDU Leader) हैं.

कटिहार. बिहार में वर्ष 2016 से शराबबंदी (Prohibition) लागू है. जब इसे लागू किया गया और इसके लिए कानून बने तो नीतीश सरकार (Nitish Government) की खूब वाहवाही हुई थी. लेकिन, बाद के दौर में ये कानून कागजों पर ही अधिक रहा और गली-मोहल्लों में दोगुनी-तिगुनी कीमतों पर शराब का अवैध कारोबार शुरू हो गया. बिहार में हर दिन कहीं न कहीं छापे पड़ते हैं और अवैध शराब की खेप पकड़ी जाती है. खास बात ये है कि सामाजिक सुधार के लिए नीतीश सरकार की इस पहल को उनकी पार्टी के लोग भी पलीता लगा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला कटिहार (Katihar) से सामने आया है जहां सीएम नीतीश (CM Nitish) की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के एक कथित नेता की शराब पार्टी का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है.

शराब पार्टी के इस वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि लाल बनियान में चेहरा छिपाते डंडखोरा प्रखंड के जदयू नेता विक्रम कुमार हैं. विक्रम पार्टी में अपने इलाके में काफी सक्रिय हैं. हालांकि वो फिलहाल किस पद पर हैं ये साफ नहीं है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि खाने की मेज पर डिस्पोजल ग्लास और शराब की खाली बोतल रखी हुई है.

जदयू नेता का ये वीडियो वायरल होने के बाद कटिहार जिला राजद हमलावर है. राजद जिला अध्यक्ष अब्दुल गनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष पहले से ही कहते हैं कि यहां शराब और शराबियों की भरमार है. उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि जदयू के प्रखंड अध्यक्ष से लेकर विधायक और मंत्री तक शराब पीते हैं, सिर्फ आम लोगों के लिए ही शराबबंदी कानून है. वायरल वीडियो के आधार पर राजद ने जदयू से मांग की है कि थोड़ी भी नैतिकता है तो अपने पार्टी के नेता विक्रम कुमार पर कार्रवाई करे.वहीं, जदयू जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहते हैं कि अब तक वीडियो उन्होंने देखा नहीं है. अगर ऐसा कोई मामला है तो निश्चित कार्रवाई की जाएगी. हालांकि वे ये भी कहते हैं कि वायरल वीडियो में जिस नेता की चर्चा है फिलहाल पार्टी में है ही नहीं. जदयू जिलाध्यक्ष ने उल्टा  राजद को ही गंजेड़ियों की पार्टी कह दिया.



[ad_2]

Source