[ad_1]

बुलंदशहर एसएसपी (SSP) ने बताया कि वकील धर्मेंद्र चौधरी का शव बरामद कर लिया गया है. मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ जारी है. सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) में 25 जुलाई से लापता वकील की हत्या (Murder) हो गई है. पुलिस ने उसका शव बरामद किया है. कोतवाली खुर्जा क्षेत्र से लापता वकील धर्मेंद्र चौधरी (Advocate Dharmendra Chaudhary ) का शव (Deadbody) पुलिस ने फैक्ट्री से बरामद किया है. मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने रुपयों के विवाद में हत्या करने और शव को जमीन में गाड़ने का पता चला है. इस दौरान ये भी पता चला है कि पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की गई.

संदिग्ध परिस्थिति में 25 जुलाई को हुए लापता

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर में खुर्जा इलाके के गुलशन विहार कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र चौधरी 25 जुलाई को संदिग्ध अवस्था में लापता हो गए थे. पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो उनकी बाइक क्षेत्र के गांव खबरा के पास जंगल से लावारिस हालत में मिली थी.

टाइल्स फैक्ट्री में खुदाई से मिला शवशुक्रवार देर रात पुलिस ने सूचना के आधार पर खुर्जा निवासी एक व्यापारी की टाइल्स फैक्ट्री में एक स्थान पर खुदाई कराकर वकील का शव बरामद कर लिया. पुलिस के अनुसार वकील का खुर्जा निवासी एक टाइल्स फैक्ट्री के संचालक के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद था. इसी विवाद के चलते अधिवक्ता को फैक्ट्री बुलाकर उसकी हत्या कर शव को गढ्ढे में दबा दिया गया. शव की पहचान मिटाने के लिए उसे जलाने का भी प्रयास भी किया गया.

कुछ लोग हिरासत में: एसएसपी

मामले में एसएसपी ने बताया कि वकील धर्मेंद्र चौधरी का शव बरामद कर लिया गया है. मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ जारी है. सख्त कार्रवाई की जाएगी.



[ad_2]

Source