[ad_1]

सपा प्रवक्ता राजीव राय (Rajeev Rai) ने बताया कि मलेशिया (Malaysia) में बहुत सारे भारतीय युवक चीनी कंपनी के बंधक में है. 14 जुलाई को युवकों ने हमसे संपर्क किया.

मऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मऊ (Mau) इलाके से सात श्रमिकों के मलेशिया में फंसे थे. वतन वापसी के लिए सोशल मीडिया पर वीडियों के माध्यम से युवकों ने सपा नेता राजीव राय से गुहार लगाया था. जिसके बाद राजीव राय का प्रयास रंग लाने जा रहा है. जल्द ही मलेशिया में फंसे युवकों की वतन वापसी करायी जायेगी. जिसके लिए तैयारी जोरों पर चल रही है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित विदेश मंत्रालय को ट्वीट किया गया. जिसके बाद मंत्रालय ने मलेशिया में फंसे युवकों से संपर्क किया. उनकी समस्या को सुनने के बाद उनके जल्द वतन वापसी के लिए सपा प्रवक्ता राजीव राय को आश्वासन दिया हैं.

सपा प्रवक्ता राजीव राय ने बताया कि मलेशिया में बहुत सारे भारतीय युवक चीनी कंपनी के बंधक में है. 14 जुलाई को युवकों ने हमसे संपर्क किया. जिसके बाद उन्हे वतन वापस लाने के लिए प्रयास शुरू किया गया. अब यह प्रयास रंग लाने जा रहा है. विदेश मंत्रालय ने भरोसा जताया है कि सभी मजदूरों की वतन वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है.

‘चाइनीज कंपनी में करते हैं काम’

बताते हैं कि मलेशिया में फंसे मऊ के युवक दुर्गेश कुमार, विरेन्द्र कुमार, सुनील सिहं, सुरेश, राधेश्याम, प्रेमचन्द्र शर्मा, दीपक कुमार एक चाइनीज कंपनी में काम करते हैं, लेकिन उन्हें कुछ महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है. मजदूरों का आरोप है कि उन्हें घर वापस भेजने के लिए भी कोई पहल नहीं किया जा रहा है. उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है. इस समस्या को लेकर युवकों ने वीडियो भेजकर कई जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है.ये भी पढे़ं- लखनऊ: MP के राज्यपाल लालजी टंडन अभी भी वेंटिलेटर पर, एक्सपर्ट डॉक्टरों टीम कर रही मॉनिटर

वीडियो में युवकों ने बताया कि वे मलेशिया में फंसे हुए हैं. इंडियन एम्बेसी में शिकायत किया गया है, लेकिन कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रहा है. कंपनी के मैनेजर ने बोला है कि पीएम, सीएम सहित चाहे जहां शिकायत कर लो, कंपनी छोड़ने वाली नहीं है. वीडियो के माध्यम से ही युवकों ने बताया कि जिले के कई नेताओं से भी गुहार लगाया गया है.



[ad_2]

Source