[ad_1]

पटना में हुई गोली मारने की घटना में आरोपी पुत्र को लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया पीड़िता मां मंजू देवी सिर में गोली लगने के कारण जीवन और मौत से संघर्षरत है

पटना. पटना से सटे बाढ़ इलाके में एक बेटे ने खाना खाने के लिए बोलने पर अपनी मां को गोली मार दी. घटना  मरांची थाना के कसहा दियारे की है. जानकारी के मुताबिक गोली लगने से घायल हुई मां ने बेटे को खाने के लिये कई बार आवाज लगाई इस दौरान बेटा दोस्तों के साथ बातचीत में मशगूल था. मां का आवाज देकर बुलाना उसे नागवार गुजरा और फिर उसने अपनी मां को गोली मार दी.

कसहा दियारा इलाके में हुई इस घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो ग्रामीण एस पी कांतेश कुमार मिश्र और एएसपी बाढ़ अम्बरीष कुमार राहुल ने तत्काल मरांची थाना को प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया. मरांची थानाध्यक्ष अनिल कुमार और सब इंस्पेक्टर बाल्मीकि पासवान ने दल बल के साथ आरोपी के घर कसहा दियारा में दबिश दिया और आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया.

एएसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि आरोपी की पहचान अंगद कुमार, पिता- रामबालक यादव सीतापुर कसहा थाना मरांची के रूप में हुई है. गोली मारने की घटना में पुत्र लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया पीड़िता मां मंजू देवी सिर में गोली लगने के कारण जीवन और मौत से संघर्षरत है जिसे बेगूसराय में भर्ती करवाया गया है. बेगूसराय पहुंच कर पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

पुत्र द्वारा मां को गोली मारे जाने की इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं.



[ad_2]

Source