[ad_1]

महिला पुलिसकर्मी ने पत्रकार का मोबाइल फोन (Mobile Phone) छीन कर उससे बनाए गए वीडियो को डिलीट कर दिया गया. हालांकि यह वीडियो फोन की रिसाइकिल बिन (Recycle Bin) में मिल गया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है

मुरादाबाद. वाहन चेकिंग के दौरान मुरादाबाद (Moradabad) में महिला पुलिसकर्मी (Police Women) द्वारा लगातार एक बुजुर्ग स्कूटी सवार से अभद्रता (Misbehavior) का मामला सामने आया है. बुजुर्ग ने मास्क के स्थान पर अंगोछा (गमछा) लगा रखा था, यह देख महिला सब-इंस्पेक्टर बिफर गईं और वो बुजुर्ग से अभद्रता से पेश आईं. दरअसल मुरादाबाद के कोतवाली मुगलपुरा क्षेत्र के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज चौराहे पर तैनात निधि नाम की महिला पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति को मास्क ना लगे होने के कारण रोक लिया.

बुजुर्ग ने महिला पुलिसकर्मी से कहा कि उन्हें एक शव यात्रा में जाना है लेकिन उन्होंने उनसे कहा कि आपका चालान कटेगा. इस पर बुजुर्ग ने पैसे निकालकर महिला पुलिसकर्मी को दे दिए और कहा कि आप चालान काट देना, उन्हें देर हो रही है इसलिए जाना है, बजुर्ग के इतना कहते ही महिला पुलिसकर्मी और भड़क गई और कहने लगी कि अपने सारे कागज (गाड़ी के पेपर) दिखाओ, ड्राइविंग लाइसेंस दिखाओ. इसके बाद बजुर्ग उनसे शव यात्रा में जाने देने का अनुरोध करते रहे, लेकिन महिला पुलिसकर्मी का दिल नहीं पसीजा.

इस दौरान वहां से गुजर रहे एक पत्रकार बीच सड़क हो रहे इस विवाद को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करने लगे. महिला पुलिसकर्मी की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने हाथ मारकर पत्रकार से उनका मोबाइल फोन छीन लिया. इसकी सूचना मिलने पर अन्य पत्रकार वहां पहुंच गये. हालांकि तब तक सब-इंस्पेक्टर निधि चौधरी ने वीडियो डिलीट करवा कर पत्रकार को उनका मोबाइल फोन वापस कर दिया. महिला पुलिसकर्मी द्वारा डिलीट किया गया वीडियो फोन की रिसाइकिल बिन में मिल गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस घटना के बाद से मुरादाबाद के पत्रकारों में काफी आक्रोश है. मामला सामने आने के बाद मुरादाबाद पुलिस के आला अधिकारी इस पर सवालों से बच रहे हैं, (फरीद शम्सी की रिपोर्ट)



[ad_2]

Source