[ad_1]

तनवीर अहमद करीब 15 साल से लॉग टर्म वीजा पर रामपुर (Rampur) में रह रहा था. 17 जुलाई को उसे टीएमयू मुरादाबाद में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई.

रामपुर. उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से एक पाकिस्तानी नागरिक (Pakistani Citizen) की मौत (Death) हो गई है. 60 बर्षीय तनवीर अहमद (Tanveer Ahmad) की मुरादाबाद (Moradabad) में इलाज के दौरान मौत हो गई. जानकारी के अनुसार तनवीर अहमद करीब 15 साल से लॉग टर्म वीजा पर रामपुर में रह रहा था. 17 जुलाई को उसे टीएमयू मुरादाबाद में भर्ती कराया गया था, तभी से वहां उसका इलाज चल रहा था.

बहन के घर पर रहता था तनवीर

जानकारी के अनुसार तनवीर अहमद कराची, पाकिस्तान (Karachi, Pakistan) से आया था. वह कुछ साल पहले लॉन्ग टर्म वीजा पर अपनी बहन के घर रामपुर आया था. भारत आने के बाद से ही वह लगातार विदेश मंत्रालय में अर्जी लगाकर वीजा अवधि बढ़ा रहे थे. 10 दिन पहले तनवीर को खांसी और बुखार हुआ. इसके बाद उसकी जिला अस्पताल में कोरोना जांच हुई, जो पॉजिटिव निकली.

प्लाज्मा चढ़ाने से पहले ही मौतपता चला है कि इलाज के दौरान सोमवार को उनको प्लाज्मा चढ़ाए जाने की तैयारी कर ली गई थी. मामले में जिला प्रशासन से अपील भी की गई थी कि कोरोना से 28 दिन पहले ठीक हुआ कोई व्यक्ति उनको प्लाज्मा दे सकता है. तनवीर का ब्लडग्रुप भी सार्वजनिक कर दिया गया था. लेकिन जब तक डोनर उन्हें प्लाज्मा देता, तनवीर ने दम तोड़ दिया.

रामपुर से पाकिस्तान और पाकिस्तान से वापस रामपुर

वैसे तनवीर मूल रूप से रामपुर के ही रहने वाले थे. बचपन में वो पाकिस्तान चले गए थे, जहां उनका भारतीय पासपोर्ट गुम हो गया बताया गया. इसके बाद उनको पाकिस्तानी नागरिकता मिली और कई साल बाद वह लॉंग टर्म वीजा पर रामपुर आए.

इनपुट: विशाल सक्सेना



[ad_2]

Source