[ad_1]

रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में एक सब्जी की दुकान लगाने वाले कि सब्जियों पर वहां गश्त के लिए बैठे खाकीधारियों ने ही हाथ साफ कर दिया.

रायबरेली. कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन (Lockdown) में पुलिस (Police) द्वारा कमाई गयी छवि पर कुछ पुलिसकर्मी बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं. रायबरेली (Raebareli) में इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खाकी वर्दी वाला चोरी करते हुए दिख रहा है. रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में एक सब्जी की दुकान लगाने वाले कि सब्जियों पर वहां गश्त के लिए बैठे खाकीधारियों ने ही हाथ साफ कर दिया. हालांकि पूरा वाकया सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया और इसके वायरल होते ही लोग इस वीडियो में दिलचस्पी लेने लगे.

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाज़ार में संतराम सब्जी की दुकान लगाता है. रात में अपना सामान वही पर रखकर घर चला जाता है. सामने की दुकानों की सुरक्षा के लिए कुछ खाकीधारी रात में तैनात रहते है. मंगलवार रात एक सिपाही ने गरीब संतराम की सब्जियों में से लहसुन की बोरी चुरा ली और वहां से चंपत हो गया, लेकिन पूरा वाकया सामने स्थित मेडिकल की दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गया. सुबह जैसे ही संतराम अपनी दुकान पर आया तो लहसुन की एक बोरी गायब थी. इसके बाद उसने सामने की दुकान पर लगे सीसीटीवी में देखा तो पूरा सच सामने आ गया. इसके बाद संतराम ने सीसीटीवी की फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

लहसुन चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाकी की इस करतूत का लोग खूब लुत्फ उठा रहे हैं. साथ ही लहसुन चोरी की घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.



[ad_2]

Source