[ad_1]

पता चला है कि यह गाड़ी लखनऊ के इंदिरानागर के मनोज यादव पुत्र बजरंग यादव के नाम से दर्ज है. ये 2019 में खरीदी गई थी. मनोज यादव लखनऊ के इंदिरानगर में मकान नंबर 16/294 में रहता है.

लखनऊ/उज्जैन: यूपी का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे (Vikas Dubey) गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) से गिरफ्तार किया गया है. वहीं देवास गेट पुलिस ने 2 लोगों को लखनऊ (Lucknow) के रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) की एक गाड़ी (ब्रेजा) के साथ पकड़ा है. पुलिस के अनुसार इसी गाड़ी से विकास दुबे महाकाल मंदिर पहुंचा था. नम्बर प्लेट पर हाईकोर्ट (High Court) लिखा हुआ है. ये भी पता चला है कि महाकाल मंदिर में वीआईपी पास के माध्यम से विकास दुबे दाखिल हुआ.

पता चला है कि यह गाड़ी लखनऊ के इंदिरानागर के मनोज यादव पुत्र बजरंग यादव के नाम से दर्ज है. ये 2019 में खरीदी गई थी. मनोज यादव लखनऊ के इंदिरानगर में मकान नंबर 16/294 में रहता है.

गिरफ्तारी नहीं हैंडओवर करेगी एमपी पुलिस

उधर पता चला है कि एमपी पुलिस विकास दुबे को गिरफ्तार नहीं करेगी. वहीं यूपी पुलिस को हैंडओवर कर देगी. इसके लिए यूपी एसटीएफ चार्टर्ड प्लेन से इंदौर पहुंच रही है. विकास दुबे को भी उज्जैन से इंदौर ले जाया जाएगा. इसके साथ ही गैंगस्टर विकास दुबे से एमपी पुलिस पूछताछ में भी जुटी है. पुलिस को कुछ और संदिग्धों के बारे में पता चला है. उज्जैन के कई इलाकों में सर्च किया जा रहा है. विकास दुबे के साथ कुछ और लोगों के उज्जैन में होने का शक है.एक शराब करोबारी से मिले लिंक

उज्जैन के एक शराब कारोबारी से विकास दुबे के तार जुड़े मिले हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र से शराब कारोबारी को पकड़ा गया. कारोबारी मूल रूप चित्रकूट का रहने वाला है. पुलिस को शक है कि इसी कारोबारी ने दुबे को योजनाबद्ध तरीके से उज्जैन बुलाया. पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की शुरू कर दी है.

इनपुट: अनामिका सिंह/आनंद निगम



[ad_2]

Source