[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज वाराणसी (Varanasi) की उन संस्थाओं और लोगों से बात करेंगे जिन्होंने लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद की.

वाराणसी/ नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirs) महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी (Varanasi) के निवासियों तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा कठिन परिस्थितियों में जिला प्रशासन के माध्यम से और अपने प्रयासों से यह कोशिश की गई कि सभी जरूरतमंदों को समय पर भोजन उपलब्ध हो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसी संस्थाओं एवं उनके प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा गुरुवार को बातचीत करेंगे. इनसे बातचीत कर पीएम मोदी अपने अनुभव तथा उनके द्वारा लॉकडाउन के दौरान किये गए विभिन्न सामाजिक कार्यों को चर्चा द्वारा देश के सामने रखेंगे,

20 लाख फूड पैकेट्स और 2 लाख सूखे राशन किट बांटे
मिली जानकारी के अनसुार लॉकडाउन के दौरान वाराणसी में अलग अलग क्षेत्र से संबंधित सौ से अधिक संस्थाओं द्वारा जिला प्रशासन की फ़ूड सेल के माध्यम से तथा व्यक्तिगत रूप से करीब 20 लाख फ़ूड पैकेट्स तथा 2 लाख सूखे राशन किट्स का वितरण किया गया,इन संस्थाओं द्वारा भोजन वितरण के अलावा सैनिटाइजर/मास्क वितरण भी महामारी की रोकथाम हेतु किये गए। ज़िला प्रशासन द्वारा इन सभी को ‘कोरोना वारियर्स’ के रूप में सम्मानित भी किया गया है. इन संस्थाओं में चिकित्सा, धार्मिक, शिक्षा, सामाजिक, होटल/सामाजिक क्लब तथा व्यावसायिक क्षेत्र से संबंधित संस्थाएं शामिल हैं.



[ad_2]

Source