[ad_1]

कानपुर पुलिस (Kanpur Police) ने साफ किया है कि विकास दुबे की पत्नी ऋचा से पुलिस पूछताछ कर रही है. चूंकि बेटा नाबालिग है, लिहाजा वह अपनी मां के साथ है. बेटे से कोई पूछताछ नहीं हो रही है.

कानपुर/लखनऊ. उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में eight पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद उज्जैन से गिरफ्तार हुए आरोपी गैंगस्‍टर विकास दुबे (Vikas Dubey) की पत्नी ऋचा और नाबालिग बेटे को भी पुलिस ने दबोच लिया है. जानकारी के अनुसार, विकास की पत्नी ऋचा और उसके बेटे को पुलिस को लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से पकड़ा है.

बेटे के नाबालिग होने और एक तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे. इसके बाद कानपुर पुलिस ने साफ किया है कि विकास दुबे की पत्नी ऋचा से पुलिस पूछताछ कर रही है. चूंकि बेटा नाबालिग है, लिहाजा वह अपनी मां के साथ है. बेटे से कोई पूछताछ नहीं हो रही है.

आज विकास दुबे की होगी कोर्ट में पेशी
बता दें पुलिस ने दोनों के साथ ही पुलिस ने विकास दुबे के नौकर को भी पकड़ा है. गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को ही पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया था. यूपी एसटीएफ उसे वापस लेकर कानपुर देहात पहुंच चुकी है. आज उसे कानपुर कोर्ट में पेश किया जा जाएगा. वीडियो कांफ्रेंसिंग से उसकी पेशी होगी.विकास दुबे ने कुबूलनामे में किए कई खुलासे

बता दें कि उज्जैन से विकास दुबे का कुबूलनामा (Confession) भी सामने आया है. सूत्रों की मानें तो पुलिस के सामने विकास दुबे ने कानपुर घटना को लेकर कई खुलासे कुए हैं. विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के शवों को जलाने और सबूत मिटाने की कोशिश की बात कही है.



[ad_2]

Source