[ad_1]

मेरठ का बदर सिंह बद्दो और एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या में शामिल शार्पशूटर आशुतोष पर ढाई-ढाई लाख का इनाम घोषित है.

लखनऊ. कानपुर (Kanpur) के विकरू गांव में eight पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार चल रहा ढाई लाख का इनामी बदमाश विकास दुबे (History Sheeter Vikas Dubey) फिलहाल सूबे का सबसे कुख्‍यात मोस्ट वांटेड अपराधी (Most Wanted Criminal) है. विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 100 से ज्यादा टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं. पूरे प्रदेश में जगह-जगह उसके हजारों पोस्टर लगाए गए हैं. विकास दुबे के अलावा भी दो ऐसे अपराधी हैं जो यूपी पुलिस (UP Police) की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उनमें से एक है मेरठ का बदर सिंह बद्दो और एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या में शामिल शार्पशूटर आशुतोष. दोनों ही अपराधियों पर डीजीपी की तरफ से ढाई-ढाई लाख के इनाम घोषित हैं.

कौन है बदर सिंह बद्दो?
पश्चिम यूपी का दुर्दांत अपराधी और मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो करीब 25 साल से पुलिस के साथ आंखमिचौली का खेल खेलता आ रहा है. शातिर अपराधी और खुली चुनौती देकर वारदात करने वाले बद्दो ने शराब तस्करी से जरायम की दुनिया में कदम रखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सुपारी किलर व भूमाफिया तक बना. बदन सिंह बद्दो सजायाफ्ता फरार अपराधी है. वह 28 मार्च 2019 को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, तब से लेकर आज तक वह फरार ही चल रहा है.

दुर्दांत बदर सिंह बद्दो

कौन है शार्पशूटर आशुतोष?
विकास और बदर सिंह बद्दो के अलावा एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या का आरोपी मुनीर का शार्पशूटर है आशुतोष. आशुतोष पर भी ढाई लाख का इनाम घोषित है. हालांकि, अभी तक पुलिस के पास उसकी कोई तस्वीर नहीं है. आशुतोष दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम से लेकर कई राज्यों में सुपारी किलर के रूप में जाना जाता है.

कैसे होती है इनाम की घोषणा?
किसी भी अपराधी पर ढाई लाख के इनाम की घोषणा डीजीपी की तरफ से की जाती है. विकास दुबे, बदर सिंह बद्दो और आशुतोष पर डीजीपी की तरफ से ही इनाम की घोषणा की गई है. इसके अलावा एक लाख के इनाम की घोषणा एडीजी और आईजी की तरफ से होती है. एसएसपी 50 हजार तक के इनाम की घोषणा कर सकता है. जबकि एसपी 25 हजार के इनाम की संस्तुति कर सकता है. ढाई लाख से ज्यादा की इनाम राशि मुख्यमंत्री के माध्यम से होती है. इसके तहत अधिकतम पांच लाख रुपए के इनाम की घोषणा हो सकती है.


Published by:
Amit Tiwari


First printed:
July 7, 2020, 11:21 AM IST



[ad_2]

Source