[ad_1]

विकास दुबे के एनकाउंटर से पहले जो गाड़ी पलटी थी, उसी में यह सिपाही मौजूद था. घायल अवस्था में जब सिपाही को अस्पताल में एडमिट कराया गया तो उसका कोरोना टेस्ट भी हुआ.

कानपुर. कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) को उज्जैन (Ujjain) से कानपुर (Kanpur) लाने वाली टीम का एक सिपाही (Condtable) कोरोना संक्रमित (Corona Positive) पाया गया है, सिपाही के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हडकंप मच गया. हालांकि उसके साथ गाड़ी में मौजूद चार अन्य सिपाहियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई. संक्रमित सिपाही उसी गाड़ी में मौजूद था जिसमें विकास दुबे को लाया जा रहा था.

हादसे में घायल हुआ था सिपाही

दरअसल, विकास दुबे के एनकाउंटर से पहले जो गाड़ी पलटी थी, उसी में यह सिपाही मौजूद था. घायल अवस्था में जब सिपाही को अस्पताल में एडमिट कराया गया तो उसका कोरोना टेस्ट भी हुआ. उसके साथ अन्य साथियों की भी जांच की गई. शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला. अब उस टीम में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों की भी जांच की जाएगी.

विकास दुबे का भी हुआ था कोरोना टेस्टगौरतलब है कि भौंती हाईवे पर गाड़ी पलटने के बाद पिस्टल छिनकर भाग रहा विकास दुबे मुठभेड़ में मार गिराया गया था. इसके बाद उसका हैलट अस्पताल में कोरोना जांच भी की गई थी. हालांकि उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी.

कानपुर में जारी है कोरोना का कहर

बता दें कानपुर जिले में कोरोना का कहर जारी है. अब तक जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 सौ के पार पहुंच चुकी है. अब तक कोरोना संक्रमण से  लोगों की मौत भी हो चुकी है. यूपी में संक्रमितों की संख्या 35 हजार के पार हो चुकी है. हालांकि 55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान कानपुर के सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग अपने घरों में ही हैं.



[ad_2]

Source