[ad_1]

मृतका शांति देवी के परिजनों का आरोप है कि उसका पति हर रोज़ शराब पीकर घर लौटता था और घर में सभी के साथ बड़ी ही बेरहमी से मारपीट किया करता था.

औरंगाबाद. जनपद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या (Murder) कर दी. हत्यारोपी पति की तलाश में पुलिस (Police) छापेमारी की कार्रवाई में जुटी हुई है. लेकिन अब तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. हत्यारोपी पति पर पांच साल पहले अपने चाचा की भी हत्या का आरोप है.

शराब के नशे में करता था मारपीट
ये वारदात दाउदनगर थाना क्षेत्र के मखरा टोले के अयोध्या बीघा गांव की है. घटना को अंजाम देने के बाद  आरोपी पति सोहन फरार हो गया है. मृतका शांति देवी के परिजनों का आरोप है कि उसका पति हर रोज़ शराब पीकर घर लौटता था और घर में सभी के साथ बड़ी ही बेरहमी से मारपीट किया करता था. यहां तक कि उसने अपने ससुर तथा सास के साथ भी मारपीट की और आए दिन पैसों की मांग किया करता था. परिजनों का आरोप है कि गुरुवार तड़के उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया.  उन्होंने बताया कि ओबरा थाना क्षेत्र के महुआवा का रहनेवाला सोहन पिछले एक साल से मखरा अपनी ससुराल में ही रह रहा था.

ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव: तैयारी में जुटे तेजस्वी का दावा लालू प्रसाद अक्टूबर में आएंगे जेल से बाहर

परिजनों के मुताबिक़ 5 वर्ष पूर्व सोहन ने ज़मीनी विवाद में अपने चाचा की भी हत्या कर दी थी जिसके लिए वह 1 वर्ष जेल की सज़ा भी काट चुका है. मौके पर पहुंचे दाउदनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष तार बाबू ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. जल्द ही हत्यारा पुलिस की गिरफ्त मे होगा।



[ad_2]

Source