[ad_1]

बिक्रमगंज थाना में पदस्थापित हवलदार राज करण राम (Raj Karan Ram) एक शव का पोस्टमार्टम कराने सासाराम के लिए सदर अस्पताल आया और जमकर हंगामा किया. बाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे संभाला. लेकिन जब तक वह अस्पताल परिसर में रहा, शराब के नशे में वर्दी का रौब दिखाता रहा.

सासाराम. बिहार में पिछले कई सालों से शराबबंदी जरूर है, लेकिन जब पुलिसकर्मी ही इस कानून की धज्जियां उड़ाने लगे तो सवाल उठना लाज़मी हैं. रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना (Bikramganj Police Station) में पदस्थापित राज करण राम जब सोमवार को शराब के नशे में चूर होकर एक शव का पोस्टमार्टम कराने सासाराम सदर अस्पताल (Sasaram Sadar Hospital) पहुंचा, तो उसके ड्रामे को देखकर सभी सकते में आ गए. जब उससे शराब (Alcohol) पीने के बारे में पूछा गया तो पत्रकारों और कैमरा पर्सन से ही गाली-गलौज करने लगा. इतना ही नहीं पूरी ताकत से मारने के लिए भी दौरे, और खुद जमीन पर गश खाकर गिर गा. ये नशे के दौरान मे अपने आपको सरकारी आदमी बताता है तथा धमकी भी देता है कि हम से पंगा मत लो. फोटो खींचना है तो और लोग जो शराब पी रहे हैं उसका खींचो.

दरअसल, बिक्रमगंज थाना में पदस्थापित हवलदार राज करण राम (Raj Karan Ram) एक शव का पोस्टमार्टम कराने सासाराम के लिए सदर अस्पताल आया और जमकर हंगामा किया. बाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे संभाला. लेकिन जब तक वह अस्पताल परिसर में रहा, शराब के नशे में वर्दी का रौब दिखाता रहा. तस्वीर ले रहे कैमरा पर्सन तथा पत्रकारों को जमकर गालियां दी. जिसे हम आपको सुना भी नहीं सकते हैं, अब आप समझ सकते हैं कि रोहतास में शराबबंदी की क्या स्थिति है.

रविवार को बिक्रमगंज पुलिस ने बरामद किया था 55 कार्टन अंग्रेजी शराब
बता दें कि रविवार को बिक्रमगंज पुलिस ने 55 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया था. संभवत: उन्ही शराब में से यह पुलिसकर्मी कुछ बोतल गटक लिए और सुबह- सुबह ड्यूटी जाने के लिए वर्दी पहन कर सासाराम पहुंच गया. इतना ही नहीं, शराब के नशे में वह बयान भी दे रहा है. बताया जाता है कि उन्हीं जप्त शराब में से रामकरण ने एक-दो बोतल झटक लिया. तथा मौके मिलते हैं कुछ पैग अपने अंदर गटक लिया. पता था कि कोरोना के कारण इन दिनों शराब पर प्रशासन का ध्यान कम है. ऐसे में शराब माफिया फल-फूल रहे हैं.पियक्कड़ पुलिसकर्मी पत्रकार को देते रहा धमकी तथा गाली
नशे में धुत रामकरण ने पत्रकारों को दम भर गालियां दी. इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दे डाली. नशे की हालत में पत्रकारों को दूर तक दौड़ाया. लेकिन राज करण की हालत इतनी खराब थी कि वह कई बार गश खाकर खुद जमीन पर उलट गया. नशे में वह बरबराता रहा और पत्रकारों को देख लेने की धमकी देता रहा. उसने नशे में ही कहा कि बड़े-बड़े लोग दारू पीते हैं तो उन्हें कोई नहीं देखता और जब मैं पीता हूं तो पत्रकार फोटो खींचते हैं.



[ad_2]

Source