[ad_1]

एसपी (SP Shamli) शामली एसपी विनीत जयसवाल ने बताया कि बीते शनिवार सुबह आदर्शमंडी थाना क्षेत्र के रेलपार कॉलोनी में मंदिर जा रही एक महिला से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन लूटी थी.

शामली. उत्तर प्रदेश के शामली (Shamli) जिले में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (Encounter) हुई. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है. घायल बदमाश के पैर में गोली लगी है. जबकि, उसका एक अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा. फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया है. घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश चमन बावरिया लूट के मामले में पहले भी हरियाणा के करनाल में जेल जा चुका है. पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, 10 हजार नगद और लूट की वारदात में प्रयोग की गई मोटर साइकिल बरामद की गई है.

मामला शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मुंडे ट्रेन नहर पुल का है. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दिने पहले सिपाही की पत्नी से चैन लूट की वारदात में शामिल शातिर लुटेरे नहर पुल पर फिर से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की और इसी दौरान मुठभेड़ हो गई.

ये भी पढे़ं- गोरखपुर: CM योगी ने अधिकारियों की लगाई क्लास, बोले- राशन माफियाओं पर लगाएं NSA

एसपी शामली एसपी विनीत जयसवाल ने बताया कि बीते शनिवार सुबह आदर्शमंडी थाना क्षेत्र के रेलपार कॉलोनी में मंदिर जा रही एक महिला से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन लूटी थी. जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश में थी. एसपी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश आदर्श मंडी क्षेत्र में छिपे हुए हैं. इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. और दूसरा आरोपी की तलाश जारी है. एसपी का दावा है कि पुलिस ने मात्र 14 घंटे में लूट की घटना का खुलासा किया है.(रिपोर्ट- शाहनवाज राणा)



[ad_2]

Source