[ad_1]
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सख्त हिदायत दी है कि किसी भी तरह से गाइडलाइन (Guideline) की अनदेखी बर्दाख्त नहीं की जाएगी. डीएम का साफ कहना है कि मास्क न लगाने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना (Fine) भी लगाया जाएगा.
डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि जिले के सभी बाजारों का साप्ताहिक अवकाश पूर्व में निर्धारित दिन के अनुरूप ही होगा. सहारनपुर नगर के सभी बाजारों में साप्ताहिक बंदी रविवार के स्थान पर मंगलवार को होगी. उन्होंने कहा कि मास्क न लगाने वालों पर अब 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा. जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापरिक संगठनों के प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था रखें. उन्होंने कहा कि मास्क पहनने के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करें.
…तो सील हो जाएगा इलाका
डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि जिस भी बाजार में कोई कोरोना वायरस संक्रमित पाया जाएगा उस बाजार को नियमानुसार सील कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि व्यापारी अनलाॅक 2 की गाइडलाइन के अनुसार नियमों का सख्ती से पालन करें. किसी भी स्तर पर गाइउलाइन की अनदेखी बर्दाख्त नहीं होगी. उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के अनुसार आगामी एक सप्ताह के लिए बाजार खोले जाएंगे. इसके बाद समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा. अखिलेश सिंह ने व्यापारियों को निर्देश दिया है कि सोशल डिसटेंसिग का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए. उन्होंने कहा कि बाजारों में अनावश्यक घूमने वालों पर भी नजर रखी जाए तथा यातायात की सुगम व्यवस्था बनाई रखी जाए. उन्होंने कहा कि अपने प्रतिष्ठानों के सामने तथा बाजार के अंदर व्यापारिक संगठनों की जिम्मेदारी होगी कि वो यातयात को बाधित न होने दें.ये भी पढ़ें: मीडिया के सामने सरेंडर कर सकता है गैंगस्टर विकास दुबे, नोएडा फिल्म सिटी में अलर्ट
डीएम ने सभी व्यापारियों का से कहा है कि वे अपने मोबइल में आरोग्य सेतु एप और आयुष कवच एप को डाउनलोड करें. साथ ही अपने यहां आने वाले उपभोंक्ताओं को भी मोबाइल में एप डाउनलोड करने के बारे में जानकारी दें. जिलाधिकारी ने कहा कि हम सब का प्रयास होना चाहिए कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण न फैलने पाए. इसके लिए जागरूकता संदेश के साथ ही अपने दुकानों के बाहर सैनिटाइजर और कोरोना के बचाव के उपाए सम्बन्धी जानकारी भी लगाई जाए.
[ad_2]
Source

