[ad_1]

स्टेट जीएसटी की एक डिप्टी कमिश्नर कोरोना संक्रमित पाई गईं थीं. स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना देते हुए कांटेक्ट ट्रेसिंग के अंतर्गत संक्रमित अधिकारी से विभाग के डायरेक्ट संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच (coronavirus take a look at) के लिए सीएचसी चिनहट (CHC Chinhat) से संपर्क किया गया. जिसके अनुक्रम में सोमवार को संस्थान परिसर में स्वास्थ्य विभाग (Health division) की टीम ने 58 लोगों के सैम्पल लिए जिनमें से 7 लोग पॉजिटिव पाए गए.

लखनऊ. वैश्विक माहामारी कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) के संक्रमण की रफ्तार बेहद तेजी से बढ़ रही है. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बेहद तेजी से इजाफा हो रहा है. राजधानी लखनऊ में अब सरकारी दफ्तरों में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है. सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline), सचिवालय, नगर निगम से लेकर कई कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी भी कोरोना की गिरफ्त में आ गए हैं. स्टेट जीएसटी (State GST ) के ट्रेनिंग सेंटर (Commercial Tax Officers Training Institute) में भी आधा दर्जन से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. वर्तमान में राजधानी लखनऊ में सात सौ से अधिक हॉट स्पॉट चिन्हित किए जा चुके हैं.

परिसर में आवागमन पर रोक
बता दें कि शनिवार को स्टेट जीएसटी की एक डिप्टी कमिश्नर कोरोना संक्रमित पाई गईं थीं. सूचना के बाद गोमती नगर के विभूति खंड स्थित वाणिज्य कर अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान की जॉइंट डायरेक्टर दीप्ति कटियार ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना देते हुए कांटेक्ट ट्रेसिंग के अंतर्गत संक्रमित अधिकारी से विभाग के डायरेक्ट संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच (coronavirus take a look at) के लिए सीएचसी चिनहट (CHC Chinhat) से संपर्क किया. जिसके अनुक्रम में सोमवार को संस्थान परिसर में स्वास्थ्य विभाग (Health division) की टीम ने 58 लोगों के सैम्पल लिए जिनमें से 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. जिनमें दो क्लैरिकल स्टाफ, एक चपरासी व four अन्य लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. जिसके बाद संस्थान को सैनिटाइज करके एक सप्ताह के लिए बंद करवा दिया गया है. साथ ही परिसर में आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.
ये भी पढ़ें- UP-बिहार जैसे राज्य भी Corona से लड़ने के लिए अपनाएंगे ‘केजरीवाल मॉडल’?

वहीं डीएम अभिषेक प्रकाश के मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा अब तक 53 हजार से अधिक लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा चुकी है. साथ ही होम क्वारंटाइन लोगों की लोकेशन की भी कड़ाई से जांच हो रही है. वहीं कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों से भी सख्ती से निपटा जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा अब तक 21 लाख से अधिक का जुर्माना भी वसूला जा चुका है. प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में एक दिन में 106962 सैंपल्स की जांच की गई है. अब तक किसी भी प्रदेश में एक दिन में इतने टेस्ट नहीं किए गए हैं.



[ad_2]

Source