[ad_1]

देहरादून में हादसा: बचाव कार्य में जुटी टीम (Rescue Team) ने सुबह चार बजे एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) समेत चार लोगों को मलबे से निकाला था जिसमें महिला की मौत हो जाने की ख़बर आ रही है.

देहरादून. चुक्कुवाला इलाके में एक इमारत गिरने के बाद 2 लोगों की मौत हो गई और अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है. मौके पर मौजूद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है. वहीं घायलों को अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि मलबे में दो परिवार और भी दबे हैं जिन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं.  बचाव कार्य में जुटी टीम ने सुबह चार बजे एक गर्भवती महिला समेत चार लोगों को मलबे से निकाला था जिसमें महिला की मौत हो जाने की ख़बर आ रही है.

जानकारी के मुताबिक बचाव टीम ने अब तक 3 लोगों को सही सलामत निकाल लिया है वहीं 3 लोगों के शव भी मलबे से निकाले गए हैं. बता दें कि बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण चुक्कुवाला की इंद्रा कॉलोनी में एक मकान ढह गया. जिससे 6 लोग मलबे में दब गए.

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस राहत बचाव कार्यों में जुट गयी. यह घटना रात एक बजे के आसपास की बताई जा रही है. रेस्क्यू के दौरान निकाले गए लोगों में से एक गर्भवती महिला समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई है. वहीं 1 व्यक्ति और एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता जा रहा है कि एक महिला अभी भी मकान के नीचे दबी है. पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी अभी भी जारी है.



[ad_2]

Source