[ad_1]

20 दिन पहले जेल से निकले अपराधी की गोली मारकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

दरभंगा में शव मिलने के बाद मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस

दरभंगा. जिले के दौनार गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई.  युवक की हत्या किसी ने सीने में गोली मारकर की थी और लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था. शव देख मुहल्ला वासियों ने  पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया. शव की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुरगंज बाजार निवासी ललित कुमार यादव जो सुखड़ यादव का पुत्र बताया जाता है के रूप में की गई. ललित कुमार यादव हाल ही में जेल से बाहर आया था. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि गैंगवार में ही ललित कुमार यादव की हत्या हुई है. दरभंगा में पिछले  15 दिनों से गैंगवार  की घटनाएं हो रही हैं.

घटनास्थल से मिले दो खाली कारतूस

स्थानीय मृत्युंजय चौधरी ने बताया कि हमलोगों को पता चला कि एक युवक के सिर में गोली मार दी गई है और उसका शव रेलवे पटरी पर पड़ा हुआ है जिसके बाद हमलोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. उन्होंने बताया कि जिस जगह पर घटना घटी है वहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जिसकी शिकायत हमलोगों ने कई बार थाने को भी किया है लेकिन किसी प्रकार ठोस करवाई नहीं होने के चलते, आये दिन अप्रिय घटना घटित होती रहती है.

एसएसपी बोलेएसएसपी बाबू राम ने बताया कि ललित कुमार यादव पर बहादुरपुर थाना में एक मामला, विश्वविद्यालय थाना में दो मामला, सदर थाना में एक मामला, अशोक पेपर मिल थाना में एक मामला दर्ज है वहीं अन्य थानों और पड़ोस के जिलों में भी ललित कुमार यादव के खिलाफ मामला दर्ज है या नहीं इसकी तहकीकात की जा रही है. पुलिस घटनास्थल के अगल-बगल सहित कई जगहों के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है कि ललित कुमार यादव का हत्या किसने की. हत्या करने के समय कौन-कौन लोग शामिल थे इसकी भी जांच की जा रही है.



[ad_2]

Source