52 Gaj Ka Daman: हरियाणवी सॉन्ग

[ad_1]

52 Gaj Ka Daman: हरियाणवी सॉन्ग '52 गज का दामन' यूट्यूब पर छाया, 18 करोड़ बार देखा गया Video

रेणुका पंवार (Renuka Panwar) के सॉन्ग ’52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman)’ की धूम

नई दिल्ली:

हरियाणवी सॉन्ग (Haryanvi Song) अकसर यूट्यूब पर खूब रंग जमाते हैं. फिर वह चाहे सपना चौधरी के सॉन्ग हों या फिर फाजिलपुरिया के. लेकिन हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) के सॉन्ग ’52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman)’ ने 2020 में जमकर धूम मचाई. ’52 गज का दामन’ को यूट्यूब पर अभी तक 18 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यही नहीं, इस सॉन्ग 16 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं. इस हरियाणी सॉन्ग के म्यूजिक वीडियो पर फैन्स के खूब कमेंट भी हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें

Newsbeep

हरियाणवी सॉन्ग (Haryanvi Song 2020)  ’52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman)’ को रेणुका पंवार ने गाया और इसमें अमन जाजी और प्रांजल दहिया नजर आ रहे हैं. इस सॉन्ग के लिरिक्स मुकेश जाजी ने लिखे हैं और इसके म्यूजिक कम्पोजर अमन जाजी हैं. इस गाने ने 2020 में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है और इस गाने को जमकर पसंद किया गया है.  

हरियाणवी सॉन्ग (New Haryanvi Song 2020)  ’52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman)’ पहली अक्तूबर 2020 को रिलीज हुआ था. सिर्फ ढाई महीने के समय में इसने यह लोकप्रियता हासिल की है. यही नहीं, कमेंट्स में लोग इस सॉन्ग 10-10 बार सुनने की बात भी कह रहे हैं. 

[ad_2]

Source hyperlink