[ad_1]

Vikas Dubey Arrest: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने कहा कि विकास दुबे को सरकार का पूरी तरह संरक्षण है. उन्होंने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए.

लखनऊ. आठ पुलिसवालों की हत्या के आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) की गिरफ़्तारी और आत्मसमर्पण को लेकर सियासत छिड़ गई है. विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) व कांग्रेस (Congress) ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बात सार्वजनिक होनी चाहिए कि विकास दुबे ने सरेंडर किया है या आत्मसमर्पण. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने कहा कि विकास दुबे को सरकार का पूरी तरह संरक्षण है. उन्होंने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) की भूमिका पर भी सवाल खड़े किये.

लल्लू ने उठाए गंभीर सवाल

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि विकास दुबे के पंचम तल और पुलिस के बड़े अधिकारियों से कैसे संबंध थे, इसकी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. साथ ही कई विधायकों के साथ भी उसके रिश्तों की बात सामने आई है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से विकास दुबे वीआईपी पास से मंदिर में एंट्री करता है और खुद ही बोलता है कि वह विकास दुबे है, यह सवाल उठाता है कि उसने आत्मसर्पण किया. इसमें उसकी किसने मदद की? अगर उसकी गिरफ़्तारी हुई भी तो पुलिस के किसी अधिकारी का बयान आना चाहिए था. लेकिन एमपी के गृहमंत्री ने बयान जारी कर कहा कि विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ की जा रही है. लल्लू ने कहा कि दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है. उसकी मदद की गई है.

ये भी पढ़ें- त्वरित टिप्पणीः शातिर गैंगस्टर विकास ने खुद क्यों बताया कि वो विकास दुबे हैलल्लू ने कहा तुरंत बर्खास्त हो योगी सरकार

लल्लू ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. जंगलराज है. इतनी बड़ी घटना के बाद और परिजनों की मांग के बाद भी सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं की गई. कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाए. उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस नेताओं का दल राज्यपाल से मिलकर इस बाबत एक ज्ञापन सौंपेगा.



[ad_2]

Source