[ad_1]

लखनऊ. इस मानसून सीजन की उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सबसे ज्यादा बरसात अगले तीन दिनों में देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 10, 11 और 12 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी कर दिया है. हालांकि यूपी के कई जिलों में आज शाम तक बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है.

10 जुलाई को इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 10 जुलाई को उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, अंबेडकरनगर अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और पीलीभीत में इन भारी बारिश हो सकती है.

11 जुलाई को यहां होगी भारी बारिश11 जुलाई को जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, अयोध्या, संतकबीरनगर, महराजगंज,सिद्धार्थ नगर, गोंडा बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच,लखीमपुर खीरी,पीलीभीत, रामपुर, बिजनौर और बरेली शामिल हैं.



[ad_2]

Source