[ad_1]

गौरतलब रहे कि पुलिस (Police) के मुताबिक उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) में एक फूल वाले ने विकास को पहचाना था और वहां के सिक्योरिटी गॉर्ड ने उसे पकड़कर पुलिस को इत्तला दी थी.

नई दिल्ली. 6 दिन की मशक्कत के बाद कानपुर शूटआउट (Kanpur Shootout) का मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey)  पकड़ा जा चुका है. मध्य प्रदेश की उज्जैन (Ujjain) पुलिस ने विकास को गिरफ्तार (Arrest) किया है. विकास पर eight पुलिस वालों की हत्या का आरोप है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि विकास के पकड़े जाने के बाद लखपति कौन बनेगा.

मतलब विकास पर यूपी पुलिस (UP Police) की तरफ से घोषित 5 लाख रुपये का इनाम किसे मिलेगा. गौरतलब रहे कि पुलिस के मुताबिक उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) में एक फूल वाले ने विकास को पहचाना था और वहां के सिक्योरिटी गॉर्ड ने उसे पकड़कर पुलिस को इत्तला दी थी.

विकास के पकड़े जाने में फूल वाले और सिक्योरिटी का है यह रोल

उज्जैन पुलिस के मुताबिक पता चला है कि एक फूल बेचने वाले के सुराग पर विकास दुबे गिरफ्त में आया है. मास्क उतरने के बाद फूल वाले से विकास दुबे ने बातचीत की थी. फूल वाले को विकास दुबे की शक्ल पर शक हुआ था, जिसके बाद उसने प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को विकास दुबे की जानकारी दी.यह भी पढ़ें- शूटआउट वाली रात 5 किमी तक साइकिल से भागा था विकास दुबे, यहां पहुंचकर ली थी बाइक!

कानपुर से उज्जैन तक इस तरह पहुंचा गैंगस्टर विकास दुबे, पढें पूरी कहानी

सिक्योरिटी के गार्ड एक पुलिस जवान के साथ महाकाल मंदिर कैंपस में दाखिल हुआ और यहां उन्होंने विकास दुबे को पकड़ा. विकास दुबे से पूछताछ की तो वह सवालों के सही-सही जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद विकास दुबे को महाकाल स्थित चौकी पर लाया गया. पुलिस का शिकंजा कसता देख फिर विकास दुबे ने खुद का परिचय दिया.

हवाई जहाज से इंदौर से लखनऊ आएगा विकास दुबे

एमपी पुलिस उसे यूपी पुलिस को हैंडओवर करेगी. सूत्रों से पता चला है कि यूपी एसटीएफ के अधिकारी चार्टर्ड प्लेन से इंदौर पहुंचेंगे और विकास दुबे को अपने साथ लेकर आएंगे. मध्य प्रदेश पुलिस के मुताबिक जल्द ही विकास दुबे को उज्जैन से इंदौर रवाना किया जाएगा. वहीं उसकी इस दौरान मेडिकल जांच भी जा रही है, जिसमें कोरोना परीक्षण भी किया जाएगा. इसके अलावा एमपी पुलिस विकास दुबे की 6 दिन की हिस्ट्री भी खंगालेगी. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कब उज्जैन पहुंचा? किसके संपर्क में आया? किसने शरण दी? पुलिस पूरा खुलासा करने की तैयारी में है.

लखनऊ नंबर की कार बरामद

वहीं देवास गेट पुलिस ने दो लोगों को लखनऊ के नंबर की एक गाड़ी के साथ पकड़ा है. पुलिस के अनुसार इसी गाड़ी से विकास दुबे महाकाल मंदिर पहुंचा था. नम्बर प्लेट पर हाईकोर्ट लिखा हुआ है. वहीं गैंगस्टर विकास दुबे से एमपी पुलिस पूछताछ में जुटी है. पुलिस को कुछ और संदिग्धों के बारे में पता चला है. उज्जैन के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है. पुलिस को विकास दुबे के साथ कुछ और लोगों के होने का शक है.



[ad_2]

Source