
नई लद्दाख :
भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में सेना के जवानों के रहने के की व्यवस्था को अपग्रेड किया है. अब जवानों को यहां पर ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी. चूंकि पूर्वी लद्दाख ऐसा सेक्टर है, जहां हर साल नवंबर के बाद 40 फीट तक बर्फबारी होती है, वहीं तापमान माइनस 30-40 डिग्री तक नीचे चला जाता है, ऐसे में यहां पर जवानों के लिए हालात आसान करने के लिए उनकी रहने की फैसिलिटी को अपग्रेड किया गया है.

