मुंबई से सटे ठाणे में MNS नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

[ad_1]

मुंबई से सटे ठाणे में MNS नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

ठाणे में मनसे नेता की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई:

मुंबई से सटे ठाणे (Thane) के राबोडी इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक व्यक्ति का नाम जमील शेख है और वह राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के पदाधिकारी थे. हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. जिसमें साफ दिख रहा है कि जमील मोटरसाइकिल पर बैठकर जा रहे हैं और उनके ठीक पीछे एक मोटरसाइकिल पर 2 लोग सवार हैं. बिस्मिल्लाह होटल के पास जैसे जमील की मोटरसाइकिल धीमी होती है पीछे की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा शख्स 2 फायर करता है. 

यह भी पढ़ें

वीडियो में दिख रहा है कि एक निशाना चूक गया, लेकिन दुसरी गोली सीधे सिर में जा लगी और जमील नीचे गिर गए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात को हालांकि पुलिस पहले एक्सीडेंट बताती रही. पुलिस का कहना था कोई चश्मदीद नहीं है और लोगों ने उन्हें सिर्फ गिरते देखा था, लेकिन जब सीसीटीवी की तस्वीर सामने आ गई तब सब कुछ साफ हो गया. 

परिवार वालों का आरोप है कि जमील शेख पर 2014 में भी जानलेवा हमला हो चुका है. इलाके के ही एक नगरसेवक पर इस बार भी शक जाहिर किया गया है. आरोप है कि जमील हमेशा उसके अवैध कामों और भ्रष्टाचार को उजागर करते रहते हैं इसलिए उसने हत्या करवाई होगी. 

Newsbeep

परिवार का ये भी आरोप है कि ज्यादातर अस्पतालों के कोविड अस्पताल हो जाने की वजह से उन्हें जख्मी जमील को लेकर three अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े, जिससे खून ज्यादा बह गया और उनकी मौत हो गई.    

[ad_2]

Source hyperlink