back

[ad_1]

Coronavirus India Updates : झारखंड में कोरोना से एक की मौत, संक्रमण के 209 नये मामले सामने आये

देश में कोरोना वायरस के मामले 93.51 लाख के पार चले गए.

Coronavirus India Updates: देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 41,322 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के मामले 93.51 लाख के पार चले गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक अब तक 87,59,969 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं तथा ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़ कर 93.68 फीसदी हो गई. आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले 93,51,109 हैं जबकि485 और संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,36,200 हो गई. कोरोना वायरस से संक्रमित 4,54,940 लोगों का इलाज चल रहा है. लगातार 18वें दिन उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम बनी हुई है. इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 4.87 फीसदी है. कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की दर 1.46 फीसदी है.

छत्तीसगढ़ में और 1890 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1890 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,34,725 हो गई है.

झारखंड में कोरोना से एक की मौत, संक्रमण के 209 नये मामले सामने आये

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 963 हो गयी जबकि आज संक्रमण के 209 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 108786 हो गयी.

[ad_2]

Source hyperlink