
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना का रिकवरी दर 95 फीसदी से ज्यादा रहा. शुक्रवार को यह आंकड़ा 95.25 फीसदी पर पहुंच गया, दिल्ली में अभी साढ़े 6 हजार से ज्यादा कंटेंमेंट जोन और शहर में संक्रमण दर 3.33 फीसदी है. इसके अलावा एक्टिव मरीजों की दर घटकर 3.09 फीसदी हुई. यह सक्रिय मरीजों की अब तक की सबसे कम दर है.
यह भी पढ़ें
दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 18,676 है, यह four सितम्बर के बाद से सक्रिय मरीजों की सबसे कम संख्या है. 24 घंटे में राजधानी में 2385 नए केस सामने आए, इसके साथ ही कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 6,03,535 पहुंच गया है.
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 60 मरीजों की मौत हुई है और इसके साथ ही मौत का कुल आंकड़ा 9934 पहुंच गया है. 24 घंटे में ठीक हुए मरीज 2402 है और इनका कुल आंकड़ा 5,74,925 है.
पिछले 24 घंटे में हुए 71,679 टेस्ट (31,724 RTPCR और 39,955 एंटीजन टेस्ट) इसके साथ ही कुल टेस्ट का आंकड़ा 70,77,155 है.
सक्रिय मरीजों की संख्या 18,676 है और कोरोना डेथ रेट- 1.65 फीसदी है. होम आइसोलेशन में मरीज- 10,886 है जो कि 5 सितम्बर के बाद से सबसे कम है. दिल्ली में कंटेंमेंट जोन्स की संख्या- 6501 है.

