भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने

[ad_1]

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने 'छोटकी ननदी रे' गाने से मचाया धमाल, देखें वायरल Video

पवन सिंह (Pawan Singh) का नया गाना रिलीज

नई दिल्ली:

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) फिल्मों के साथ-साथ फैन्स को नए-नए गानों की सौगात भी देते हैं. पवन सिंह के गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. पवन सिंह (Pawan Singh) ने एक बार फिर से भोजपुरी दर्शकों को नई सौगात दी है. उनका नया गाना ‘छोटकी ननदी रे’ (Chhotaki Nanadi Re) हाल ही में रिलीज हुआ है और यह यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है. पवन सिंह (Pawan Singh Song) का यह भोजपुरी सॉन्ग (New Bhojpuri Song) दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें

Sapna Choudhary ने हरियाणवी सॉन्ग पर किया बेहतरीन डांस, वायरल हुआ Video

पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने ‘छोटकी ननदी रे’ (Chhotaki Nanadi Re) को हालांकि अभी ऑडियो फॉर्मेट में ही रिलीज किया गया है. लेकिन इसकी लोकप्रियता को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही इसे वीडियो फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा. पवन सिंह के गाने को वेभ म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. गाने को अभी तक 26 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Newsbeep

सलमान खान ने सेलिब्रेट किया बॉडीगार्ड का जन्मदिन, केक मिलते ही किया ऐसा- देखें Video

बता दें कि पवन सिंह (Pawan Singh) अब तक 70 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 100 से ज्यादा भोजपुरी एलबम में एक्टिंग और सिंगिंग कर चुके हैं. वो भोजपुरी फिल्म सिनेमा के सभी हीरो और हीरोइन के साथ काम कर चुके हैं. पवन सिंह को बचपन से ही गानों में रूचि थी, उन्होने मात्र 11 वर्ष की उम्र में अपना पहला भोजपुरी एलबम निकला था, जिसका नाम था ‘ओढ़नियां वाली से’ जो काफी हिट रहा था. उसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एलबम निकाले, लेकिन 2008 में रिलीज हुआ उनका गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ काफी हिट हुआ और उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया.

[ad_2]

Source hyperlink