पुनीत पाठक और निधि सिंह ने एक दूसरे को यूं पहनाई वरमाला, शादी का Video हुआ वायरल

[ad_1]

पुनीत पाठक और निधि सिंह ने एक दूसरे को यूं पहनाई वरमाला, शादी का Video हुआ वायरल

पुनीत पाठक (Punit Pathak) की शादी की वीडियो वायरल

नई दिल्ली:

मशहूर डांसर, जज और कोरियोग्राफर पुनीत पाठक (Punit Pathak) ने अपनी गर्लफ्रेंड निधि सिंह (Nidhi Singh) संग शादी रचा ली है. उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. पुनीत पाठक (Punit Pathak) की शादी का एक वीडियो खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वो और निधि सिंह एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं. साथ ही शादी की रस्मों की कई तस्वीरें फैन्स को खूब पसंद आ रही है. पुनीत पाठक (Punit Pathak Marriage) की शादी की बधाईयां फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें

सलमान खान ने सेलिब्रेट किया बॉडीगार्ड का जन्मदिन, केक मिलते ही किया ऐसा- देखें Video

पुनीत पाठक (Punit Pathak) की शादी का एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कॉमेडियन भारती सिंह ग्रीन कलर का सूट पहन अपने पति हर्ष लिंबाचिया, पुनीत पाठक और निधि सिंह के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.

Sapna Choudhary ने हरियाणवी सॉन्ग पर किया बेहतरीन डांस, वायरल हुआ Video

Newsbeep

बता दें कि पुनीत पाठक (Punit Pathak) के करियर की बात करें तो उन्होंने डांस इंडिया डांस के मंच से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां वह दूसरे रनरअप रहे थे. डांस की दुनिया में कदम रखने के बाद पुनीत पाठक डांस प्लस के कई सीजन भी जज कर चुके हैं. उन्होंने खतरों के खिलाड़ी के नौंवे सीजन का खिताब तो अपने नाम किया ही, साथ ही वह झलक दिखला जा और खतरा खतरा खतरा जैसे रिएलिटी शो में भी नजर आए. इसके अलावा पुनीत ने एबीसीडी के जरिए बॉलीवुड में भी कदम रखा.



[ad_2]

Source hyperlink