हिना खान पिंक लहंगा पहन झूमती आईं नजर, Video पोस्ट कर बोलीं- अक्षरा वापस आ गई है...

[ad_1]

हिना खान पिंक लहंगा पहन झूमती आईं नजर, Video पोस्ट कर बोलीं- अक्षरा वापस आ गई है...

हिना खान (Hina Khan) का वीडियो हुआ वायरल

खास बातें

  • हिना खान का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस पिंक लहंगा पहन झूमती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video

नई दिल्ली:

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)’ से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) बॉलीवुड में भी बखूबी जानी जाती हैं. हिना खान ने सीरियल्स, रियलिटी शो और फिल्मों में काम कर अपना  नाम कमाया है. इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में हिना खान (Hina Khan Video) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में हिना पिंक और ऑफ व्हाइट लहंगा पहनकर झूमती नजर आ रही हैं. 

यह भी पढ़ें

Newsbeep


वीडियो में हिना खान (Hina Khan) अपने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के गाने पर झूम रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा, “अक्षरा वापस आ गई है.” हिना खान के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.  


हिना खान (Hina Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज ‘डैमेज्ड 2’भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. वह बॉलीवुड फिल्म ‘हैक्ड’ में भी काम कर चुकी हैं.



[ad_2]

Source hyperlink