अंकिता लोखंडे की बर्थडे पार्टी का Video हुआ वायरल, मंगेतर विक्की जैन संग

[ad_1]

अंकिता लोखंडे की बर्थडे पार्टी का Video हुआ वायरल, मंगेतर विक्की जैन संग 'गर्मी' गाने पर डांस करती आईं नजर

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की बर्थडे पार्टी का वीडियो हुआ वायरल

खास बातें

  • अंकिता लोखंडे का वीडियो हुआ वायरल
  • बर्थडे पार्टी में मंगेतर विक्की जैन के साथ डांस करती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video

नई दिल्ली:

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपना 36वां बर्थडे बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. अब पार्टी के दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. बता दें, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande Video) की बर्थडे पार्टी में उनके परिवार के लोग, बॉयफ्रेंड विक्की जैन और दोस्त शामिल हुए. हाल ही में पार्टी के दौरान का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में अंकिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ‘गर्मी (Garmi Song)’ गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. 

यह भी पढ़ें

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता (Ankita Lokhande) कितनी खुश हैं. वीडियो में अंकिता ने गोल्डन कलर का वन पीस पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, दूसरे वीडियो में एक्ट्रेस ‘मुझे एक शराबी बना दिया’ पर मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं. अंकिता लोखंडे की पार्टी के इन सभी वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

Newsbeep

बता दें कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने शो ‘पवित्र रिश्ता’ से टेलीविजन में डेब्यू किया था. इस शो में अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे. इसी शो के साथ दोनों के बीच में करीबी बढ़ी थी और दोनों एक दसरे को 6 साल तक डेट कर रहें थे. पवित्रा रिश्ता के अलावा अंकिता ने एक थी नायका और शक्ति- अस्तित्व के एहसास की जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं. पिछले साल, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने कंगना रनौत की पीरियड-ड्रामा फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साथ ही उन्होंने बागी three में भी अभिनय किया था. अंकिता लोखंडे टीवी शो ‘झलक दिखला जा’ और कॉमेडी सर्कस जैसे टीवी रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं. 

 



[ad_2]

Source hyperlink