अंकिता लोखंडे ने येलो साड़ी में शेयर किया Video, बोलीं- कुछ बातों का जवाब सिर्फ खामोशी होती है...

[ad_1]

अंकिता लोखंडे ने येलो साड़ी में शेयर किया Video, बोलीं- कुछ बातों का जवाब सिर्फ खामोशी होती है...

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का वीडियो हुआ वायरल

खास बातें

  • अंकिता लोखंडे ने शेयर किया वीडियो
  • एक्ट्रेस ने येलो साड़ी में कराया फोटोशूट
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video

नई दिल्ली:

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande Video) येलो साड़ी पहनकर अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं. वीडियो में अंकिता लोखंडे काफी खूबसूरत लग रही हैं. 

यह भी पढ़ें

Newsbeep


इस वीडियो में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कुछ बातों का जवाब सिर्फ ख़ामोशी होती है और यकीन मानो ये बहुत खुबसूरत जवाब होता है.” अंकिता लोखंडे के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के जरिए टीवी में अपना कदम रखा था. इस सीरियल से ही अंकिता लोखंडे ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस सीरियल में अंकिता लोखंडे ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही मुख्य भूमिका अदा की थी. सीरियल में दोनों की जोड़ी को भी फैंस से काफी प्यार मिला था. सीरियल के अलावा अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई. वह कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 3’ में भी मुख्य भूमिका अदा करते हुए नजर आई थीं.

 



[ad_2]

Source hyperlink