NDTV News

[ad_1]

RAF ने BJP कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज, TMC विधायक बोले- पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश की

बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है.

खास बातें

  • RAF ने किया BJP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
  • पार्टी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी का कर रहे थे विरोध
  • TMC विधायक ने लगाया हथियार छीनने का आरोप

खारदाह:

पश्चिम बंगाल में बुधवार शाम रैपिड एक्शन फोर्स (Rapid Action Force) ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. मामला नॉर्थ 24 परगना जिले के खारदाह पुलिस स्टेशन का है. पुलिस ने कहा कि कुछ BJP कार्यकर्ताओं ने पार्टी एक्टिविस्ट बुलेट रॉय की गिरफ्तारी को लेकर बीटी रोड को ब्लॉक कर दिया था. वे हंगामा करने लगे, जिसके बाद RAF को हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा.

यह भी पढ़ें

बीजेपी ने दावा किया है कि पार्टी कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन के बाहर शांतिपूर्वक ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, फोर्स ने उन्हें बेरहमी से पीटा. पनिहाटी से TMC विधायक निर्मल घोष ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी पनिहाटी-खारदाह इलाके में शांति भंग करने का प्रयास कर रही है. पुलिस के पास अंतिम विकल्प के तौर पर लाठीचार्ज करने के सिवा और कोई रास्ता नहीं था.’

कोरोना से भी खतरनाक वायरस है तृणमूल, बीजेपी है उसकी वैक्सीन : दिलीप घोष

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के रामनगर में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए. कोंटाई में तृणमूल की रैली होने वाली है, जिसे शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है. पुलिस ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर जिले में रामनगर रोड पर स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय के पास से बीजेपी कार्यकर्ताओं का एक जुलूस जा रहा था, उसी वक्त यह घटना हुई.

BJP MP की पत्नी तलाक का नोटिस मिलने के बाद बोलीं- ‘जिस पार्टी ने तीन तलाक खत्म किया..’

Newsbeep

पुलिस ने कहा कि एक पक्ष के कार्यकर्ताओं ने दूसरे पर हमला किया और इस झड़प में कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने हालात को काबू में किया और तृणमूल तथा बीजेपी ने हमला करने का दोष एक-दूसरे पर मढ़ा. बीजेपी ने आरोप लगाया कि जब वह जुलूस निकाल रहे थे, तब तृणमूल कार्यकर्ताओं ने बिना उकसावे के उन पर हमला किया. इसका जवाब देते हुए तृणमूल ने दावा किया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को पीटा.

VIDEO: अमित शाह के आरोपों पर ममता का पलटवार, सीएए-एनपीआर का विरोध जारी रखने का ऐलान

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

[ad_2]

Source hyperlink