Hina Khan पार्टी में जाते हुए पहनना भूल गईं मास्क तो किया कुछ ऐसा, Video हुआ वायरल

[ad_1]

Hina Khan पार्टी में जाते हुए पहनना भूल गईं मास्क तो किया कुछ ऐसा, Video हुआ वायरल

हिना खान (Hina Khan) का वीडियो हुआ वायरल

खास बातें

  • हिना खान का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस पार्टी में जाते हुए पहनना भूल गईं मास्क
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video

नई दिल्ली:

एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने स्टार प्लस पर आने वाले शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हिना खान (Hina Khan Video) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर फैन्स के साथ अपने फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस पार्टी के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं. वीडियो में व्हाइट टॉप और ब्लू कलर की स्कर्ट में हिना काफी खूबसूरत लग रही हैं.

यह भी पढ़ें

Newsbeep


एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) वीडियो में बेहद ही मजे से चलती नजर आ रही हैं. हालांकि, जैसे ही उन्हें यह याद आता है कि वह मास्क लगाना भूल गई हैं, तो वह अपने गले और स्कर्ट में दबे मास्क को निकालकर चेहरे पर लगा लेती हैं. हिना खान के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

हिना खान (Hina Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज ‘डैमेज्ड 2’ भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. वह बॉलीवुड फिल्म ‘हैक्ड’ में भी काम कर चुकी हैं.

 



[ad_2]

Source hyperlink