[ad_1]

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ (CO) कांठ बलराम ने बताया कि घटना के बारे में विस्तार से परिजनों से पूछताछ की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में छजलैट थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब एक छात्र ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. जानकारी के मुताबिक, युवक सीबीएसई (CBSE) 12वीं का छात्र था और शुक्रवार को उसका रिजल्ट आया था, जिसमें वह फेल हो गया था. इसके बाद उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, साथ ही फॉरेंसिक टीम ने बंदूक को कब्जे में लिया हैं.

पूरा मामला छजलैट थाना क्षेत्र के सीकरी गांव का है, जहां पर एक इंटरमीडिएट के छात्र ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली,परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया क‍ि सोमवार को उसका रिजल्ट आया था, जिसमें वह फेल हो गया था. बताया जा रहा है कि लगातार दो बार फेल होने के बाद वह डिप्रेशन में था, रिजल्ट आने के कुछ देर बाद ही उसने अपने आप को छत पर बने कमरे में बंद कर लिया था.

ये भी पढे़ं- अखाड़ा परिषद ने PM ओली का जताया विरोध, कहा- चीन के बहकावे में आ रहा नेपाल

कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनने के बाद परिजन कमरे की तरफ दौड़े परिजनों ने देखा कि युवक लहूलुहान हालत में बेड पर पड़ा है, आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ कांठ बलराम ने बताया कि घटना के बारे में विस्तार से परिजनों से पूछताछ की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने बंदूक को अपने कब्जे में लिया है. सीओ के मुताबिक जांच पड़ताल जारी है.(रिपोर्ट: फ़रीद शम्सी)



[ad_2]

Source